Sania Akhtar: सीमा हैदर और अंजू से जुदा है सानिया अख्तर की कहानी, प्यार के बदले मिला धोखा"/>

Sania Akhtar: सीमा हैदर और अंजू से जुदा है सानिया अख्तर की कहानी, प्यार के बदले मिला धोखा

नई दिल्ली Bangladeshi Woman Sania Akhtar: सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी इस दिनों काफी चर्चाओं में है। सीमा जहां सचिन के लिए भारत आई। वहीं, राजस्थान की अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के लिए पाकिस्तान चली गई। इस बीच बांग्लादेश की सानिया अख्तर अपने पति को ढूंढते हुए एक साल के बेटे के साथ भारत आई है। हालांकि सीमा और अंजू की लव स्टोरी है। वहीं, सानिया की कहानी में धोखा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ कांत तिवारी को सानिया अपना पति बता रही है। वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। 2017 में सौरभ बांग्लादेश काम करने गया था। वह और सानिया एक कंपनी में काम करते थे। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। सानिया का कहना है कि सौरभ ने उसके बाद बांग्लादेश में शादी कर ली थी।

सौरभ ने कराया था धर्म परिवर्तन

सौरभ कांत की उम्र 50 साल है। वहीं, सानिया अख्तर 27 वर्ष की है। सानिया का आरोप है कि शादी करने के लिए सौरभ ने अपना धर्म परिवर्तन करवाया था। वहीं, नया नाम सौराभ रख लिया था। तब उसे जानकारी नहीं थी कि सौरभ शादीशुदा है।

अपने साथ रखने का किया था वादा

 

सानिया ने कहा कि जब बच्चा हुआ। तब सौरभ ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। हालांकि तब उसने कहा था कि वह उसे भारत में अपने साथ रखेगा। फिर सौरभ ने भारत आकर उससे संपर्क तोड़ दिया।

पहले भी भारत आ चुकी है सानिया

सौरभ कांत तिवारी की तलाश में सानिया पहले भी एक भारत आ चुकी है। वह पुलिस के पास पहुंची। तब मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई है। फिलहाल सानिया नोएडा के एक सेंटर में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button