Aaj Ka Rashifal Aug 18 2023: आज का दिन अच्छा है, किसी बड़े व्यापार में पार्टनर बनने का मौका मिलेगा

"/>

Aaj Ka Rashifal Aug 18 2023: आज का दिन अच्छा है, किसी बड़े व्यापार में पार्टनर बनने का मौका मिलेगा

HighLights

  • मेष: परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
  • कर्क: वाहन आदि की चलाने में सावधानी बरतें।
  • मकर: शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं।
Rashifal Today: आज का मेष राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। मंगल चंद्र की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

आज का वृषभ राशिफल Taurus Horoscope Today

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। मंगल चंद्र की युति सृजनात्मक कार्यों में सफलता देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

आज का मिथुन राशिफल Gemini Horoscope Today

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। मंगल चंद्र की युति से धन हानि हो सकती है। सूर्य-बुध की युति किया गया प्रयास सार्थक करेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है।

आज का कर्क राशिफल Cancer Horoscope Today

आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं जिसका असर आपकी पूरे जीवन पर दिखाई पड़ेगा। मंगल चंद्र की युति पारिवारिक समस्या दे सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

 

आज का सिंह राशिफल Leo Horoscope Today

आज कुछ जरूरी कामों को आप निपट सकते हैं बैंक आदि लोन में आपको बड़ी राहत मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। मंगल चंद्र की युति से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज का कन्या राशिफल Virgo Horoscope Today

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेग बच्चों के कारण व उनके साथ संबंधी परेशानियों के चलते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

आज का तुला राशिफल Libra Horoscope Today

आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं जिस कारण आप बहुत दिनों से परेशान थे आज उसने आपको सफलता मिलेगी। पिता या महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

आज का वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope Today

आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं हो सकता है ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

आज का धनु राशिफल Sagittarius Horoscope Today

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें नहीं तो चोट लग सकती है।

आज का मकर राशिफल Capricorn Horoscope Today

आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे किसी नए कार्य के लिए आप बड़ी कार्य योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

आज का कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope Today

आज आपकी कोई मन की मुराद पूरी होने वाली है साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। महिला अधिकारी या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

आज का मीन राशिफल Pisces Horoscope Today

आज का दिन अच्छा रहने वाला है आय के क्षेत्र में कोई कोई बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button