Eiffel Tower Bomb threat: एफिल टावर में बम की सूचना से पर्यटक घबराए, बाद में निकली अफवाह"/>

Eiffel Tower Bomb threat: एफिल टावर में बम की सूचना से पर्यटक घबराए, बाद में निकली अफवाह

HighLights

  • एफिल टावर पर बम की सूचना से अफरातफरी मची।
  • एफिल टावर परिसर पर्यटकों से खाली करा दिया है।
  • एफिल टावर की बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है।
पेरिस, रायटर। एफिल टावर में बम की सूचना मिली है, जिसके बाद अफरातफरी वाला माहौल हो गया। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार बम की सूचना के बाद पुलिस ने पूरा एफिल टावर परिसर पर्यटकों से खाली करा दिया है।

 

एफिल टावर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक क्षेत्रों में से एक है, वहां फ्रांस पुलिस को बम की सूचना मिली। उसके बाद सावधानी रखते हुए पूरे परिसर को खाली करवाया गया। अब अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए एफिल टावर बंद ही रहेगा।

बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच

जानकारी के अनुसार एफिल टावर के आसपास बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है। फ्रांस पुलिस के जवान आसपास के इलाकों में जाकर तलाशी ले रहे हैं।

1889 में बनकर हुआ था तैयार

फ्रांस का एफिल टावर दुनिया के उन चुनिंदा जगहों में से एक हैं, जहां लाखों पर्यटक आते हैं। एफिल टावर की उंचाई 324 मीटर है। एफिल टावर 1889 में बनकर तैयार हुआ था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button