कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, पहाड़ी से गिरा हजारों टन मलबा"/>

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, पहाड़ी से गिरा हजारों टन मलबा

सोलन Landsilde in Solan: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर थम नहीं रहा है। बीते कुछ दिनों से कालका-शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद है। ऐसे में आज (शनिवार) फिर यहां भूस्खलन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्की मोड़ के समीप यह भूस्खलन हुआ। जिसके कारण फोरलेन के खुलने की संभावना नहीं है।

30 सेकंड में गिरा हजारों टन मलबा

सड़क के दोनों सिरों को मिलाने का प्रत्यन्न किया जा रहा है। काफी हद तक मार्ग को बाहर कर दिया गया था, लेकिन अचानक से पहाड़ी से मलबा आना शुरू हो गया। मात्र 30 सेकंड में हजारों टन मलबा रोड़ पर आ गया। लगातार मलबा आने से कालका-शिमला रेलवे लाइन को संकट खड़ा हो गया है। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ। इससे करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है।

मलबा गिरने से काम नहीं हो पा रहा

पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने के कारण काम शुरू नहीं हो परा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया ने बताया कि चक्की मोड़ के नजदीक फोरलेन का बहाल करने का काम जारी है। जल्दी ही मार्ग को वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा। बता दें कि 2 अगस्त को कालका-शिमला नेशनल हाईवे के चक्की मोड़ के समीप भूस्खलन हो गया था।

सप्लाई हुई ठप

कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद होने के बाद सोलन-शिमला के लिए दूध और ब्रेड की सप्लाई 2 अगस्त को ठप हो गई थी। बुधवार को भी जरूरी खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button