यूक्रेन की सेना का बड़ा दावा, 9 मई तक युद्ध समाप्त करना चाहता है रूस

नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का एक महीना हो चुका है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यह युद्ध इतना लंबा खींचेगा। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रन की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। कई यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि मास्को 9 मई तक युद्ध समाप्त करना चाहता है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की खुफिया जानकारी के अनुसार, रूसी सैनिकों को बताया जा रहा है कि युद्ध 15 दिन बाद खत्म हो जाएगा। यूक्रेनी सेना ने अपनी रिपोर्ट में दावा कि उसने पूर्वी इलाके में 1 दिन में 130 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

9 मई तक युद्ध खत्म करना चाहता है रूस
यूक्रेन ने दावा किया है कि पिदले एक महीने से चले आ रहे युद्ध को रूस 9 मई को खत्म करना चाहता है। कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के खुफिया सूत्रों ने दावा किया है रूसी सैनिकों को बताया जा रहा है कि युद्ध 9 मई तक समाप्त हो जाना चाहिए। यानी यह युद्ध अभी तक 15 दिन और चलेगा। इस तिथि को रूस में व्यापक रूप से नाजी जर्मनी पर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यूक्रेन ने एक दिन में 130 रूसी सैनिक मार गिराए
यूक्रेनी सेना ने अपनी रिपोर्ट में दावा कि उसने पूर्वी इलाके में 1 दिन में 130 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके साथ ही 9 टैंकों, 6 इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल को तबाह कर दिया। यूक्रेन के ऑपरेशनल टैक्टिकल ग्रुप ‘ईस्ट’ ने रूसी सेना द्वारा किए गए 5 अलग-अलग हमलों को नाकाम कर दिया गया।

रूस ने 84,000 बच्चों सहित 4,02,000 यूक्रेनियों को बना रखा है बंधक
वहीं यूक्रेन की लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने दावा किया कि रूस 84,000 बच्चों सहित 4,02,000 यूक्रेनियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अपने देश ले गया है। उन्होंने दावा किया कि मास्को इन नागरिकों को बंधक के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है ताकि कीव पर दबाव डाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button