Bhopal Crime News: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर डाली 50 लाख की अड़ी, प्रापर्टी डीलर से पांच लाख वसूले

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। टीटी नगर थाना इलाके में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने जमीन का कारोबार करने वाले व्यक्ति की शिकायत पर एक महिला, उसके पति और एसएएफ के सिपाही के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। गिरोह ने पहले दुष्कर्म के केस में फंसाने का डर दिखाकर 50 लाख रुपये और एक भूखंड देने की अड़ी डाली। मामला थाने भी पहुंचा। इस बीच पांच लाख में सौदा करते हुए एफआइआर दर्ज कराने से मुकर गई। इसी महिला ने एक दिन पहले रातीबड़ थाने में एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

 

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक कोटरा सुल्तानाबाद निवासी 51 वर्षीय ओम सिंह भदौरिया प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पहले उनकी फर्म में वर्षा गोस्वामी नाम की महिला काम करती थी। मार्च 2023 में ओम सिंह ने महिला को नौकरी से हटा दिया था। सात जून की रात को महिला अपने पति प्रहलाद गोस्वामी और एसएएफ के सिपाही गोपाल सिंह सिसोदिया के साथ टीटी नगर थाने पहुंची और ओम सिंह भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म की लिखित शिकायत कर दी। पुलिस ने पक्ष जानने के लिए ओम सिंह को थाने तलब किया। ओम सिंह थाने पहुंचा, तो उसे थाने के बाहर गोस्वामी दंपती और सिपाही ने रोक लिया और उस पर 50 लाख और एक प्लाट देने पर शिकायत वापस लेने की सौदेबाजी करना शुरू कर दी। अंतत: मामला पांच लाख रुपये नकद लेने और एक हजार वर्गफीट का भूखंड पर सुलझ गया। इसके बाद महिला थाने में ओम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराने से मुकर गई थी। बाद में महिला प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने लगी। इस पर ओम सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।
रातीबड़ थाने में भी दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
शुक्रवार को इसी महिला ने प्रापर्टी डीलर अमित सिंह परिहार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। रातीबड़ थाने में महिला ने बताया था कि वह प्रापर्टी डीलिंग का का करती है। इसी काम के दौरान वह अमित सिंह के संपर्क में आई थी। दो दिन पहले अमित उसे गोरा गांव में एक जमीन दिखाने के बहाने से ले गया था। वहां उसने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button