पत्नी करती थी घर पर इंतजार, नौकरी पर गया पति दूसरी से लड़ा रहा था इश्क, ऐसे खुली पोल

Mainpuri News: मैनपुरी में एक पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच पति के साथ रहने को लेकर विवाद हुआ। मामला कुरावली नगर के मोहल्ला घनराजपुर का कहा है। दरअसल जनपद कन्नौज के थाना विशुनगण क्षेत्र के निवासी विवाहिता की शादी 2012 को सुधीर पुत्र सम्पत लाल निवासी घरनाजपुर के साथ हुई थी। सुधीर दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। शादी के बाद अपनी पत्नी रेखा को साथ ले गया। कुछ दिनों बाद ही पत्नी को घर छोड़ गया। इस बीच दोनों बेटी-बेटा का माता-पिता बनें।

सुधीर के थे महिला से अवैध संबंध

 

सुधीर कुमार के बुलंदशहर निवासी महिला से अवैध संबंध थे। महिला के पति का देहांत हो गया था। कुछ समय बाद प्रेमिका के घरवालों ने उसकी दूसरी शादी का दी। जहां कुछ दिन रहने के बाद वह पति को छोड़ दिया और सुधीर के साथ रहने लगी।

प्रेमिका ने कहा रहूंगी तो प्रेमी के साथ

 

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और प्रेमिका ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। गर्लफ्रेंड के घरवालों को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, लेकिन प्रेमिका सुधीर के साथ रहने पर अड़ी रही। जबकि पति ने पत्नी और प्रेमिका दोनों के साथ रहने की बात कहीं।

रेखा ने प्रेमिका के साथ रहने से इनकार कर दिया। 3 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने सुधरी और युवती को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button