INS Ranvir explosion: मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 जवानों की मौत, कई घायल

मुंबई में इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात तीन नेवी जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान घायल हो गए हैं। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश
आईएनएस रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट पर था और जल्दी ही उसे अपने बेस पोर्ट पर लौटना था। और उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ। इस मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है। जानकारी मिली है कि इस विस्फोट में घायल हुए 11 नाविकों का स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा आईएनएस रणवीर 28 अक्टूबर 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित है और हथियारों और सेंसर से लैस है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, विमान भेदी और मिसाइल रोधी बंदूकें और टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर हैं।

जहाज कामोव 28 एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर को संचालित करने में भी सक्षम है, जो जहाज को तटीय और अपतटीय गश्त, संचार की समुद्री लाइनों की निगरानी, समुद्री कूटनीति, आतंकवाद और एंटी-पायरेसी ऑपरेशन सहित कई तरह की भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है। ‘रणवीर’ नाम का अर्थ है युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं की वीरता और पराक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button