चुनाव के बीच दाल की कीमतों में उछाल ने खड़े किए मोदी सरकार के कान…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच दाल (Lentils) की कीमतों की में उछाल से मोदी सरकार के न केवल कान खड़े हो गए हैं बल्कि महंगाई ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए स्टॉकिस्ट, मिलरों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और व्यापारियों के साथ बात कर स्टॉक की घोषणा करने के लिए दबाव बना रही है। मंत्रालय का कहना है कि सचिव ने 15 अप्रैल को इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इसके साथ 12 वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक, मध्य प्रदेश राज्यों में विभिन्न स्थानों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

इस बीच, सोमवार को अरहर और उड़द दाल की कीमतों में उछाल के बाद उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ चर्चा की है। इन अधिकारियों ने कई हिस्सों में प्रमुख दाल बाजारों का दौरा कर दाल के कारोबारियों से बात की है।

इससे पहले भी रोहित कुमार ने पिछले सप्ताह में भी अरहर और उड़द दाल की उपज और खपत करने वाले प्रमुख राज्यों के साथ बैठक कर दालों के स्टॉक की समीक्षा की थी। बैठक में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

थोक मंडी में इस भाव पर बिकीं दालें

उधर, इंदौर के संयोगिता गंज अनाज‌ मंडी में सोमवार को तुअर (अरहर) की दाल 200 रुपये, मूंग की‌ दाल 100 रुपये और उड़द मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई। 

दाल

  • तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 10200 से 10300
  • तुअर दाल फूल 10600 से 10800, 
  • तुअर दाल बोल्ड 11700 से 11900,
  • आयातित तुअर दाल 9400 से 9500,
  • चना दाल 6550 से 7050,
  • मसूर दाल 7400 से 7700,
  • मूंग दाल 9750 से 10050,
  • मूंग मोगर 10150 से 10450,  
  • उड़द दाल 9150 से 9450, 
  • उड़द मोगर 9900 से 10200 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन 

  • चना (कांटा) 5150 से 5200,
  • चना विशाल 4900 से 5000,
  • काबली चना बिटकी 6200 से 6500,
  • काबली चना काटकू 6700 से 7000,
  • काबली चना मीडियम 7400 से 8100,
  • काबली चना डालर 9600 से 10600,
  • मसूर 5700 से 5725,
  • तुअर (अरहर) निमाड़ी 7500 से 8100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 8200 से 8400, तुअर (कर्नाटक) 8300 से 8500, 
  • मूंग 8100 से 9000, मूंग हल्की 7000 से 7500,
  • उड़द 7200 से 7800, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button