21 दिनों में दिखने लगेगा हेल्थ पर पॉजिटिव असर, इन मॉनिंग हैबिट्स को एक बार फॉलो…

सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी तरीके से होती है, तो आपका पूरा दिन एक्टिव रहता है। छोटी-छोटी चीजें आपको हेल्दी बनाती हैं। आपको इन आदतों को जरूर फॉलो करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही तरीके बता रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही यूजफुल हैं। आप लगातार 21 दिन तक करते हैं, तो आपको खुद ही फर्क महसूस होने लग जाएगा।

रोजाना खाली पेट पानी पिएं
आप अगर सुबह उठते ही चाय या कॉफी लेने के शौकीन हैं, तो आपको यह आदत बदलने की जरूरत है। आपको दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करनी चाहिए। आप सादे पानी से भी दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आपको इसमें कुछ भी नहीं मिलाना है 


गुड की चाय
रोजाना एक कप चीनी वाली चाय आपके लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। चीनी आपके फैट को बढ़ाती है। खासकर आपके पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। ऐसे में गुड की चाय सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप चाय में एक दालचीनी भी एड कर सकते हैं।


आंखों पर 30-40 बार पानी के छीटें
आपको अगर सुबह उठना किसी टास्क से कम नहीं लगता, तो यह उपाय करना शुरू कर दें, इससे न सिर्फ आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे बल्कि आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। ठंडे पानी के छीटें ही आंखों पर मारें।

मेडिटेशन
रोजाना मेडिटेशन करने से आप चीजों पर पहले से ज्यादा फोकस कर पाते हैं। ऐसे में सुबह ध्यान लगाना बेहद जरूरी होता है। इससे आप चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपका मन शांत रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button