प्रतिबंधित संगठन PFI पर कार्रवाई जारी

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देशभर में विभिन्न सरकारी एजेंसियां सहित राज्य प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में असम पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित तौर पर जुड़े चार लोगों को कामरूप जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएफआई से जुड़े चार लोगों को पकड़ा है। इन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता चलाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ कितने लोग जुड़े हुए है और उनकी क्या योजना है।

अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए पीएफआई सदस्यों की पहचान गगलमारी निवासी नजरूल इस्लाम, नतुन बदला निवासी रफीकुल इस्लाम, नगरबेरा थाना क्षेत्र के पलहरतारी के हाफिजुर रहमान और कामरूप जिले के चायगांव थाना क्षेत्र के तुकरापारा गोरोइमारी के सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है।

विशेष डीजीपी ने जारी किया बयान
कामरूप विशेष डीजीपी (एल एंड डब्ल्यू) जीपी सिंह ने ट्विटर पर कहा कि प्रतिबंधित समूह PFI के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 1. नजरूल इस्लाम, गांव — गगलमारी 2. रफीकुल इस्लाम गांव — नतुन बदला 3. हफीजुर रहमान गांव – पलाहरतारी 4. तुकरापारा गोरीमारी चायगांव के सैफुल इस्लाम से पकड़े गए है।

संगठन पर 5 साल का लगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने 27 सितंबर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), उसके सहयोगियों और उसके सहयोगियों को एक गैरकानूनी संघ के रूप में पांच साल की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया। 27 सितंबर को पुलिस ने पीएफआई के 25 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसके साथ राज्य भर से संगठन से गिरफ्तारियों की कुल संख्या 36 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button