प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसैनिक के नये ध्वज का किया अनावरण ,, जाने इसकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मराठा किंग छत्रपति शिवाजी से प्रेरित नए नौसैनिक ध्वज का अनावरण किया। इसके साथ ही नौसेना को गुलामी के प्रतीक से मुक्ति मिली है। पुराने झंडे के सफेद बैकग्राउंड पर सेंट जॉर्ज के क्रॉस को दर्शाने वाली लाल पट्टी थी। सेंट जॉर्ज ब्रिटेन के संत थे। उन्होंने ईसाई धर्म के लिए लड़ाई लड़ी थी।

नौसेना ने कहा कि नया नौसैनिक ध्वज हमारे समुद्र के प्रहरी की अदम्य भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। नए नौसैनिक ध्वज के डिजाइन की जानकारी बेहद गुप्त रखी गई थी। इसके बारे में नौसेना के सिर्फ चंद सीनियर अधिकारियों को पता था। प्रधानमंत्री द्वारा विक्रांत पर नया झंडा फहराने के तुरंत बाद नौसेना के डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स और गश्ती जहाजों के ऊपर लगे पुराने झंडे को बदला गया।

ऐसा है नया ध्वज :

नौसेना के नए ध्वज के ऊपरी कोने पर राष्ट्रीय ध्वज है। इसके साथ ही एक नीले रंग की अष्टकोणीय आकृति है, जिसमें राष्ट्रीय प्रतीक एक लंगर के ऊपर बैठा है। इसके साथ ही देवनागरी में नौसेना के आदर्श वाक्य ‘सम नो वरुणः’ लिखा गया है। ढाल पर लगा लंगर दृढ़ता को दिखाता है। नौसेना ने कहा कि अष्टकोणीय आकार आठ दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह नौसेना के बहु-दिशात्मक पहुंच और बहु-आयामी परिचालन क्षमता का प्रतीक है। जुड़वां सुनहरे बॉर्डर वाली अष्टकोणीय आकृति छत्रपति शिवाजी की मुहर से प्रेरणा लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button