केरल, कर्नाटक में 3 दिन के अंदर झमाझम; दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत की उम्मीद

भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर-मध्य भारत में मानसून और उसके पहले प्री-मानसून का इंतजार हो रहा है। इस बीच, शनिवार को पश्चिमी तट पर गोवा, मुंबई को पार करते हुए आगे बढ़ा मानसून रविवार को भी उसी स्थान पर टिका रहा। हालांकि, अब इसके जल्द ही दक्षिणी गुजरात, आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए अनुकूल स्थितियां बन चुकी हैं। इसके साथ ही दक्षिणी राजस्थान, अंदरूनी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते प्री-मानसून बारिश हो रही है।

हवा का पैटर्न बता रहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक 15 जून तक मौसम में बदलाव आने की संभावना नहीं है। यानी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 15 जून की शाम से या 16 जून को इन राज्यों में आंधी आने की आशंका है।

उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। बिहार में 15 जून से हवाएं बदलेंगी। इसी दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी।

मध्यप्रदेश: दो दिन बाद अरब सागर ब्रांच के जरिए इंदौर संभाग से आएगा मानसून
मध्यप्रदेश में अरब सागर ब्रांच के जरिए इंदौर संभाग से एंट्री ले सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच सक्रिय नहीं हुई है, जबकि अरब सागर वाली ब्रांच सक्रिय है। इसलिए 15 या 16 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। साथ ही बीते 24 घंटे में प्रदेश का 50% हिस्सा प्री-मानसून बौछारों से तर हो गया। बारिश से मौसम में घुली ठंडक के कारण गर्मी का लंबा दौर थम सा गया। 

बिहार: 48 घंटे में होगी मानसून एंट्री 3-4 दिन में पूरे राज्य में दिखेगा असर
बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री होगी। 3-4 दिनों में मानसून पूरे बिहार में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून के पहले बिहार में जानलेवा गर्मी जारी है। दक्षिण बिहार में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रही है, वहीं उत्तर बिहार में बारिश से थोड़ी राहत है। राज्य के 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए 13 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button