IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में बिके, पैट कमिंस को पछाड़ा"/>

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में बिके, पैट कमिंस को पछाड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। मिचेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction 2024, Mitchell Starc: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका-कोला एरिना में हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। मिचेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस ने प्रयास किया, लेकिन आखिरी में केकेआर ने बाजी मार ली। इससे पहले इसी नीलामी में पैट कमिंस को 20 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खेमे में शामिल कर लिया।

 

2015 में आरसीबी से खेले थे

मिचेल स्टार्क ने अब तक दो आईपीएल सीजन खेले हैं। उन्हें 2014 में आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा था। वह आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। इसके बाद चोट के कारण 2016 में खेल नहीं पाए थे। उन्होंंने 2017 में नहीं खेलने का फैसला किया। स्टार्क को 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.40 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह खेल नहीं पाए। 2019 से बाद से IPL से दूर थे। उन्होंने 27 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें 34 विकेट झटके हैं।

ऐसे में वापसी कर उन्होंने इतिहास रच दिया। IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में स्टार्क ने चंद मिनट में अपने साथी पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। कमिंस के लिए फ्रेंचाइजी के बीच होड़ मची। उनके लिए SRH और RCB ने आखिरी तक बोली लगाई।

 
 

मिचेल स्टार्क के लिए टीमों के बीच हुई जंग

मिचेल स्टार्क के लिए सबसे पहले बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान में उतरे। अंत में केकेआर के खेले में स्टार्क गए।

आईपीएल इतिहास के महंगे बिकने वाले विदेश खिलाड़ी

निकोसन पूरन (16 करोड़)- लखनऊ सुपर जायंट्स

क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़)- रॉजस्थान रॉयल्स

बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)- चेन्नई सुपर किंग्स

कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़)- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

सैन करन (18.50 करोड़)- पंजाब किंग्स

पैट कमिंस (20.50 करोड़)- सनराइजर्स हैदराबाद

मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़)- कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी

युवराज सिंह (16 करोड़)- दिल्ली कैपिटल्स

ईशान किशन (15.25 करोड़)- मुंबई इंडियंस

गौतम गंभीर (14.90 करोड़)- कोलकाता नाइट राइडर्स

दीपक चाहर (14 करोड़ रुपये)- चेन्नई सुपर किंग्स

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button