Nawaz Sharif Returns: 4 साल बाद आज पाकिस्तान लौट रहे नवाज शरीफ, 24 अक्टूबर तक मिली है जमानत"/>

Nawaz Sharif Returns: 4 साल बाद आज पाकिस्तान लौट रहे नवाज शरीफ, 24 अक्टूबर तक मिली है जमानत

HIGHLIGHTS

  1. नवाज शरीफ पहले इस्लामाबाद, फिर लाहौर पहुंचेंगे
  2. लाहौर में बड़ी रैली का आयोजन, करेंगे शक्ति प्रदर्शन
  3. पंजाब पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति के लिए शनिवार का दिन अहम होने जा रहा है। 3 बार मुल्क के प्रधानमंत्री रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) पाकिस्तान लौट रहे हैं। नवाज शरीफ आज लाहौर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

 

नवाज शरीफ बीते करीब 4 साल से लंदन में निर्वासित जीवन गुजार रहे थे। कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक जमानत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। माना जा रहा है कि 24 अक्टूबर के बाद नवाज शरीफ को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी, ताकि उनको गिरफ्तारी से बचाया जा सकते।

 

नवाज शरीफ लंदन से स्वदेश लौटने से पहले गुरुवार रात दुबई पहुंच गए थे। दुबई में वह कुछ खास लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। अब शनिवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। नवाज चार्टर्ड विमान से 150 लोगों के साथ लौट रहे हैं।

नवाज शरीफ के खिलाफ कौन-कौन से केस चल रहे

 

नवाज शरीफ की पार्टी 2013 में जीतकर सत्ता में आई थी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में विपक्ष ने उनके खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद से उनका कार्यकाल उथल-पुथल भरा रहा।

 

नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई केस दर्ज हुए। 6 जुलाई 2018 को उन्हें एवेनफील्ड मामले में दोषी ठहराए जाने पर 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। साथ ही 8 मिलियन यूरो (1.3 अरब पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया।

 

इसी तरह अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में केस दर्ज है। दोनों ही मामलों में 24 अक्टूबर तक सुरक्षात्मक जमानत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button