‘मेरे शरीर को बुरी तरह नोंचा…’, पति ने नींद की गोली देकर 70 लोगों से कराया दुष्कर्म, महिला के बनाए 20 हजार वीडियो

एक चौंकाने वाले दुष्कर्म मामले में एक महिला के सनकी पति ने 10 साल तक 72 लोगों से उसका दुष्कर्म कराया। आरोपी पति ने महिला को नशीली दवाएं खिलाकर दुष्कर्म करवाया। उसके बाद इसके वीडियो और फोटो बनाए। इस घिनौने कृत्य से पूरी दुनिया हैरान है।

highLights

  1. पत्नी को बेहोश करने के बाद पति करता था दुष्कर्म।
  2. फ्रांस के सबसे बड़े दुष्कर्म के मामले से दुनिया हैरान।
  3. अब तक 14 लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

वर्ल्ड डेस्क, इंदौर। फ्रांस में पति ने ही महिला का रेप करवाया। उसने 72 लोगों से पत्नी का दुष्कर्म कराया। उसके बाद महिला के 20 हजार वीडियो बना लिए। वह पत्नी को नशे की गोलियां दिया करता था, जिससे उसको कभी इस बारे में पता ही नहीं चला। महिला के साथ 100 से ज्यादा बार दुष्कर्म हुआ था।

 

10 साल तक चलता रहा घिनौना खेल

टेलीग्राफ के अनुसार, 72 साल की गिसेले पेलिकॉट ने अदालत में कहा कि वह अपनी वैवाहिक जीवन में खुश थी। उसको कभी अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में पता ही नहीं था। अब उसका जीवन खंडहर की तरह हो चुका है। उसने कहा कि मेरे साथ 2011 से 2020 के बीच में दुष्कर्म का घिनौना खेल चलता रहा।

दुष्कर्मियों ने कपड़े की गुड़िया की तरह नोंचा

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने अपना गुनाह कबूल किया है। उसने बताया कि उसने पत्नी का एक दशक तक दुष्कर्म कराया। महिला इस बात को सुनकर बुरी तरह रो पड़ी। उसने कहा कि मैंने वीडियो देखे हैं।

अपने साथ हो रही इस दरिंदगी को देखने बहुत पीड़ादायक था। वह मुझे कपड़े की गुड़िया की तरह नोंच रहे थे। मुझे कुछ भी याद नहीं था, क्योंकि मैं बेहोश थी।

14 लोगों ने स्वीकार किया है अपना जुर्म

रिपोर्ट की मानें, तो महिला के पति और 14 अन्य लोगों ने मान लिया है कि उन्होंने दुष्कर्म किया था। 35 अन्य लोगों ने इस बात से इनकार करते हुए यह कहा कि महिला की सहमति के बाद ही यौन संबंध बनाए थे।

जब वीडियो और फोटो देखे, तो उड़े होश

महिला ने बताया कि मेरे साथ 72 अलग-अलग लोगों ने जबरन यौन संबंध बनाए। इस दौरान 6 लोग एचआईवी से संक्रमित थे। मुझे इस बारे में पुलिस ने बताया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ।

उसके बाद जब मैंने वीडियो तो देखे, तो मेरी दुनिया ही खत्म हो गई थी। यह मेरे लिए एक भयानक तूफान की तरह था, जिसने मेरा सब कुछ उजाड़ कर रख दिया।

20 हजार तस्वीरें और फिल्में मिलीं

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में महिला का पति डोमिनिक पेलिकॉट दक्षिणी फ्रांस के एक गांव के सुपरमार्केट में महिलाओं की स्कर्ट के नीचे से वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसकी शिकायत हुई, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने उसके घर आकर कंप्यूटर की तलाशी ली, तो सब हैरान रह गए। उसके कंप्यूटर पर “abuses” नाम से एक फाइल थी। इसमें उसने अपनी पत्नी की दुष्कर्म की 20 हजार तस्वीरें और वीडियो बना रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button