Blue Moon On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन की रात दुर्लभ होगा आसमान का नजारा, घटने वाली है बड़ी खगोलीय घटना

19 अगस्त, दिन सोमवार को देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन एक बड़ी खगोलीय घटना घटने की खबर है। इस दिन शाम के समय आसमान में सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमा, जिसे सुपर ब्लूमून भी कहा जा रहा है। जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, तो इसे सुपरमून कहा जाता है।

HIGHLIGHTS

  1. रक्षाबंधन के दिन इस बार कई शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं।
  2. इस साल रक्षाबंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है।
  3. इस दिन इस महीने की दूसरी पूर्णिमा की घटना होने वाली है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Blue Moon On Raksha Bandhan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन काफी शुभ होने वाला है, क्योंकि इस दिन एक दुर्लभ नजारा आसमान में देखने को मिलेगा। यह ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। इतना ही नहीं, इस दिन कई संयोगों का निर्माण भी हो रहा है।

इन खास संयोग के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत भी चमकने वाली है। बता दें कि सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है। रक्षाबंधन के साथ ही सावन का महीना समाप्त हो जाएगा।

 

 

कब होता है ब्लू मून?

इस बार रक्षाबंधन की रात ब्लू मून का नजारा देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर होता है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकदार दिखाई देता है। जब 1 महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।

naidunia_image

क्या होता है ब्लू मून?

ऐसे में ब्लू मून का नाम सुनकर हमारे मन में सवाल आता है कि क्या ब्लू यानी नीले रंग का दिखाई देगा चंद्रमा? नहीं, दरअसल ब्लू मून की घटना में चंद्रमा का रंग नीला नहीं होता है। चंद्रमा इस दिन भी अपने प्राकृतिक रंग में होता है। बस इस दिन चंद्रमा बड़े आकार में होता है और ज्यादा चमकीला होता है, इसलिए घटना को ब्लू मून कहा जाता है। यह दुर्लभ घटना होती है। इसका नाम कैलेंडर के अनुसार रखा गया है।

 

कब दिखाई देगा ब्लू मून?

19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन शाम के समय 6:56 पर चंद्रोदय होगा और अगले दिन की सुबह चंद्रास्त होगा। रात में 11:55 पर चंद्रमा अपने चरम पर होगा। इसी दिन चंद्र देव 6 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के बाद से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

 

काफी महत्वपूर्ण होगा यह रक्षाबंधन

  • रक्षाबंधन के दिन इस बार कई शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं।
  • इस साल रक्षाबंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार है।
  • इस दिन सावन की पूर्णिमा भी है। इस दिन शश राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, विष राजयोग, कुबेर योग जैसे अद्भुत संयोग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button