Mahakal Temple के पुजारियों ने अंबानी परिवार के विवाह समारोह में की शिव शक्ति पूजा"/>

Mahakal Temple के पुजारियों ने अंबानी परिवार के विवाह समारोह में की शिव शक्ति पूजा

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटो बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह 12 जुलाई को होगा। इससे पहले महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अंबानी परिवार के सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद दिया और चांदी के बिल्वपत्र, भस्मी व महाकाल की प्रसादी भेंट की।

HIGHLIGHTS

  1. अनंत और राधिका के विवाह समारोह शिव शक्ति पूजा।
  2. महाकाल मंदिर के पुजारियों ने किया पूजन कार्य संपन्न।
  3. इस दौरान मेहंदी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

उज्जैन। देश के विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर इन दिनों छोटे बेटे अनंत के विवाह की तैयारियां चल रही हैं। इसे लेकर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में बेटे के वैवाहिक जीवन की सुख समृद्धि के लिए शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया।

पुजारी आशीष शर्मा व संजय शर्मा ने की पूजा

इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने पूजा अर्चना की। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा व संजय शर्मा ने अंबानी परिवार के निमंत्रण पर मुंबई में उनके निवास पहुंचकर शिव शक्ति पूजा की। इस दौरान पुत्र अनंत और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का मेहंदी का कार्यक्रम भी हुआ।

12 जुलाई को है विवाह

अनंत और राधिका का 12 जुलाई को विवाह है। विवाह तक दोनों पुजारी वहीं रहेंगे। पूजा के पश्चात दोनों पुजारियों ने अंबानी परिवार के मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, अनंत व राधिका को दुपट्टा पहनाकर कर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही चांदी के बिल्वपत्र, भस्मी व महाकाल की प्रसादी भेंट की।

कई हस्तियों ने पुजारियों से लिया आशीर्वाद

इस दौरान वहां उपस्थित फिल्मी कलाकारों व अन्य ख्यात हस्तियों ने भी पुजारियों से आशीर्वाद लिया। यह भी जानकारी मिला है कि अनंत अंबानी और राधिका के विवाह समारोह में पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी निमंत्रण भेजा गया है। 12 जुलाई को शादी के बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के कई VVIP मेहमान आ सकते हैं। रिसेप्शन का कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button