Rahul Gandhi: गुजरात में कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कहा- अयोध्या की ही तरह भाजपा को गुजरात में हराएंगे"/>

Rahul Gandhi: गुजरात में कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कहा- अयोध्या की ही तरह भाजपा को गुजरात में हराएंगे

गुजरात में हुई कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प के बाद राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही। गौरतलब है कि इस झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर आक्रामक हो गई थी।

HIGHLIGHTS

  1. राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया था विवादित बयान
  2. हिंदु‍ओं पर दिए बयान के बाद गुजरात में हुआ विरोध
  3. रोध के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

Rahul Gandhi एजेंसी, गुजरात। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां उन्‍होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। बता दे कि लोकसभा में हिंदुओं लेकर राहुल गांधी द्वारा किए गए बयान के बाद इसका देशभर में विरोध हुआ था। इसी के चलते अहमदाबाद में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इन्‍हीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने राहुल गांधी गुजरात पहुंचे हैं।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अहमदाबाद में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘एक साथ मिलकर हम उन्हें गुजरात में हराएंगे। हम गुजरात में बीजेपी को वैसे ही हराएंगे जैसे हमने उन्हें अयोध्या में हराया था।’

ये था पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हिंदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी का विरोध जताया था। गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में लगे पोस्टर पर कालिख पोत दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले काे लेकर विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अहमदाबाद के पालड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय पर जमा हो गए थे। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यहां तक की पथराव भी किया गया। मामले में पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में राहुल गांधी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा की आलोचना की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button