Jharkhand News: Hemant Soren एक बार फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, जल्द होगा शपथ ग्रहण"/>

Jharkhand News: Hemant Soren एक बार फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, जल्द होगा शपथ ग्रहण

 रांची (Jharkhand News)। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

इंडिया गठबंधन के विधायकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला किया है। रांची में मुख्यमंत्री के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। चंपई सोरेन के देर शाम करीब 8 बजे तक अपना इस्तीफा देने की संभावना है।

ताजा खबर है कि बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख और समय सामने आएगा।

दैनिक जागरण से बातचीत में चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चम्पाई सोरेन सीएम पद से त्यागपत्र देंगे।

हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की सूची में सत्यानंद का नाम भी है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद चतरा के पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button