Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: वृषभ राशि के जातकों को नए मेहमान की खुशखबरी मिल सकती है। सिंह राशि वालों को व्यापारी अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहना होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानिए आज (3 जुलाई 2024) का दैनिक राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा।
  2. धनु राशि के जातक वाहन सावधानी से चलाएं।
  3. वृश्चिक राशि वालों को पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: राशिफल के अनुसार, बुधवार 03 जुलाई का दिन सभी राशिवालों के लिए बेहतर रहेगा। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, कुछ राशिवालों को पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को मन स्थिक और प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज वाहन चलाने में सावधानी बरते। लड़ाई-झगड़े से खुद को दूर रखें। कोई परिचित आपका अपमान कर सकता है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में नए मेहमान की आने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई नए काम का ऑफर भी मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। मन से प्रसन्न रहेंगे। वाणी के प्रभाव से रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सोच विचार कर कार्य करना होगा। कोई भी बड़ा निर्णय बिजनेस में न ले। नए साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

 

सिंह राशि

सिंह राशिवालों को स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापारी अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, वरना काम बिगड़ सकता है। कोई नया काम आज अपने हाथ में ना लें।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का मन किसी कारण से अशांत रहेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। कोई बड़ा काम हाथ से फिसल सकता है। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। कोई बड़ा जोखिण बिजनेस में न उठाएं।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन बहुत शानदार रहेगा। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो अपनो का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।

 

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक किसी आपने के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। किसी बड़े काम में रुकावट जरूर आएगी। वाणी पर आज संयम रखना होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातक वाहन चलाने में आज सावधानी बरते। किसी काम को लेकर कई दिनों से विचार कर रहे हैं तो वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में नुकसान हो सकता है। विलाद की स्थिति से बचना होगा।

 

 

मकर राशि

मकर राशिवालों को कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। कोई नया निवेश बिजनेस में कर सकते है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। पार्टनरों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

 

मीन राशि

मीन राशिवालों का स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण बेवजह की मुसिबत में पड़ सकते है। संतान की चिंता रहेगी। व्यापार में पार्टनर से संबंध खराब हो सकते है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button