Khandwa Lok Sabha Election Result 2024: सांसद ज्ञानेश्वर के सामने कांग्रेस के नरेंद्र पटेल, अब तक ऐसा रहा खंडवा के वोटर्स का मिजाज"/>

Khandwa Lok Sabha Election Result 2024: सांसद ज्ञानेश्वर के सामने कांग्रेस के नरेंद्र पटेल, अब तक ऐसा रहा खंडवा के वोटर्स का मिजाज

MP Khandwa Chunav Result 2024: खंडवा संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का दबदबा है। संसदीय सीट में एससी.एसटी वर्ग के करीब आठ लाख मतदाता हैं। जबकि ओबीसी वर्ग की संख्या पांच लाख के लगभग है। मुस्लिम वर्ग की संख्या सवा तीन लाख केे करीब है।

HIGHLIGHTS

  1. MP, Khandwa Election Result 2024: अरुण यादव के दबदबे वाली लोकसभा सीट है खंडवा
  2. Khandwa Lok Sabha Election Result 2024:आदिवासी मतदाताओं का यहां निर्णायक भूमिका
  3. Madhya Pradesh, Khandwa Lok Sabha Seat Result: संसदीय सीट में एससी-एसटी वर्ग के 10 लाख वोटर्स

Khandwa Lok Sabha Result 2024: खंडवा लोकसभा सीट: मध्य प्रदेश की राजनीति में खंडवा लोकसभा सीट से कई दिग्गज नेता चुनाव लड़े और जीते भी। शुरू में यहां कांग्रेस दबदबा रहा लेकिन कांग्रेस में बगावत ने भाजपा को यहां मौका दिया। यहां से भाजपा ने फिर ज्ञानेश्वर पाटील को मौका दिया तो कांग्रेस की ओर से नरेंद्र पटेल के बीच मुकाबला है।

पिछले चुनावों में प्रदर्शन

2021 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटील ने 632455 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के ठाकूर राजनारायण सिंह 550315 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले वर्ष 2019 में खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान जीते थे। उन्हें 839809 वोट प्राप्त हुए थे जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूण यादव 565566 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2014 में भी भाजपा केे नंदकुमार सिंह चौहान ने 717357 मत हासिल होने और कांग्रेस के अरूण यादव को 457643 मत मिलने से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

संसदीय क्षेत्र में जातिगत समीकरण

खंडवा संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का दबदबा है। संसदीय सीट में एससी.एसटी वर्ग के करीब आठ लाख मतदाता हैं। जबकि ओबीसी वर्ग की संख्या पांच लाख के लगभग है। मुस्लिम वर्ग की संख्या सवा तीन लाख केे करीब है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के वोटर्स साढ़े चार लाख के करीब हैं। इस सीट की खास बात यह है कि आदिवासी मतदाताओं का यहां निर्णायक भूमिका रही है।

खंडवा संसदीय क्षेत्र की विशेषता

खंडवा संसदीय क्षेत्र से नर्मदा और ताप्ती जैसी धार्मिक महत्व की नदी गुजरती है। 1957 में इस सीट का गठन हुआ था। धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटल स्थलों की वजह से खंडवा जिला पर्यटन के नक्शे में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। पौराणिक महत्व के अनुसार भगवान राम के वनवास काल में खंडवा का उल्लेख खांडव वन के रूप में मिलता है। वनवास काल के भगवान राम की यहां मौजूदी से जुड़े चिंहों में रामेश्वर कुंड है। जिसे स्वयं लक्ष्मण ने माता सीता के लिए तीर चलाकर खोदा था। देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर-ममलेश्वर महादेव भी यहां हैै। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर आदिगुरू शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

अरुण यादव- कांग्रेस- 457643 मत सहित कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे।

जीत का अंतर- 259714

वर्ष 2019

    • मतदाता-1909055
    • मतदान प्रतिशत- 76.91
    • नंदकुमार सिंह चौहान भाजपा- 838909 मत,
    • अरुण यादव कांग्रेस- 565566 मत
    • सहित कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
    • जीत का अंतर- 273343

वर्ष 2021 लोकसभा उपचुनाव

    • मतदाता-1968302
    • मतदान प्रतिशत- 63.88
    • ज्ञानेश्वर पाटील भाजपा- 632455 मत,
    • राजनारायण सिंह कांग्रेस- 550315 मत
    • सहित कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे।
  • जीत का अंतर- 82140

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button