Bhopal News: टेकरी को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव अटका, आसपास बनती जा रही हैं झुग्गियां"/>

Bhopal News: टेकरी को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव अटका, आसपास बनती जा रही हैं झुग्गियां

टेकरी से बैरागढ़ की घनी आबादी के साथ ही राजा भोज एयरपोर्ट भी नजर आता है। कुछ समय पहले यहां पर्यटन विकास निगम के सहयोग से बैठने के लिए हट, सुंदर कुर्सियां, पौधारोपण एवं सनसेट स्टेज बनाने का प्रस्ताव बना था।

HIGHLIGHTS

  1. पर्यटन विकास निगम ने जारी किया था ले आऊट प्लान पर अमल नहीं हुआ
  2. लगातार हो रहा है कब्जा, जगह नहीं बची
  3. अब तो टेकरी के आसपास कब्जा होता जा रहा है

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्थित वन ट्री हिल्स टेकरी को पर्यटन स्थल बनाने के प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पा रहा है। अब तो टेकरी के आसपास कब्जा होता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गियां और कच्चे मकान बन गए हैं।

इस टेकरी पर पीर बाबा जलालउद्दीन साहब की दरगाह बनी हुई है। यहां श्रद्धालु श्रद्धा से दर्शन करने पहुंचते हैं। टेकरी से बैरागढ़ की घनी आबादी के साथ ही राजा भोज एयरपोर्ट भी नजर आता है। कुछ समय पहले यहां पर्यटन विकास निगम के सहयोग से बैठने के लिए हट, सुंदर कुर्सियां, पौधारोपण एवं सनसेट स्टेज बनाने का प्रस्ताव बना था। इसके लिए भूमिपूजन भी किया गया। काम शुरू होने से पहले ही वक्फ बोर्ड ने आपत्ति लगा दी। अब तो यहां बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसमें दावा किया गया है किटेकरी वक्फ बोर्ड की है। नागरिकों का कहना है किशासन चाहे तो आपत्ति का निराकरण कर टेकरी को पर्यटन स्थल बना सकता है। रहवासी एवं भाजपा नेता मनीष बागवानी का कहना है किटेकरी को विकसित कराने के लिए प्रयास करेंगे।

लगातार हो रहा है कब्जा, जगह नहीं बची

नगर निगम एवं जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण अब टेकरी के ऊपर तक अतिक्रमण हो गया है। इसके चारों तरफ पहले से ही अतिक्रमण है। लोग तालाब के पास तक कब्जा कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीर कार्रवाई नहीं की। टेकरी पर सुबह एवं शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सैर करने जाते हैं। अब लोगों को अतिक्रमण के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। टेकरी के ऊपर तक अवैध कब्जा होने के कारण मानसून एवं तेज हवा के समय हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है। कुछ लोगों ने ढलान पर भी कब्जा कर लिया है इससे दुर्घटना का भय बना रहता है। टेकरी को विकसित कर दिया जाए तो यह मनुआभान की टेकरी की तरह सुंदर पर्यटन स्थल बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button