Viral Video: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, करता रहा संघर्ष, फिर हुआ कुछ ऐसा"/>

Viral Video: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, करता रहा संघर्ष, फिर हुआ कुछ ऐसा

Elephant Viral Video: तमिलनाडु का नीलगिरी जिला पर्यटक क्षेत्र के तौर पर विकसित हो रहा है। यहां कुरिंजी नगर इलाके में तीस फीट कुएं में हाथी का बच्चा गिर गया। जिसके बाद हाथियों के झुंड ने इलाकों को घेर लिया।

एएनआई, नई दिल्ली। Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर वन्य जीवों के वीडिय वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अगर किसी पशु-पक्षी के जान बचाने का वीडियो हो तो लोग रेस्क्यू टीम की तारीफ करते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स रेस्क्यू टीम की प्रशंसा करने पर मजबूर हो गए। जब उन्होंने हाथी के बच्चे का रेस्क्यू वीडियो देखा। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

तमिलनाडु का नीलगिरी जिला पर्यटक क्षेत्र के तौर पर विकसित हो रहा है। यहां कुरिंजी नगर इलाके में तीस फीट कुएं में हाथी का बच्चा गिर गया। जिसके बाद हाथियों के झुंड ने इलाकों को घेर लिया। जब वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया।

हाथी के बच्चे का सफलतापूर्वक रेस्क्यू

घटना कोलापल्ली इलाके की बताई जा रही है। लोगों को हाथियों के एक झुंड को देखकर कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग मौके पर पहुंची तो पता चला कि हाथी कुएं के पास खड़े हैं। इसके बाद वन विभाग ने हाथियों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन हथिनी वहां से नहीं हटी। काफी देर मशक्कत के बाद हाथी को वहां से हटाया गया। जब कुएं में देखा तो हाथी का बच्चा अंदर गिरा हुआ था। इसके बाद हाथी को बचाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से कुएं के आसपास खोदाई की। करीब छह घंटे बाद वन विभाग ने हाथी के बच्चे को बचा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button