Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान कम हो जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, गर्मियों में रखें खास ख्याल"/>

 

Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान कम हो जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, गर्मियों में रखें खास ख्याल

बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यदि मौसम में अचानक गर्मी हो रही है, तो भी ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. अभी गर्मी के साथ बारिश भी हो रही है।
  2. इस दौरान तापमान अधिक होता है, जिससे सेहत पर असर पड़ता है।
  3. इस मौसम में खासकर बाहर का बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Pregnancy Tips: गर्भावस्था एक ऐसा पड़ाव है, जिसमें महिला को कोई भी संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है। इसका कारण यह है कि गर्भावस्था के दौरान महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाॅ.अर्चना मोहना के मुताबिक, वर्तमान में मौसम परिवर्तन चल रहा है, जिसके कारण सभी लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। क्योंकि अभी गर्मी के साथ बारिश भी हो रही है। जिसके कारण बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

गर्मी में बाहर निकलने से बचें

इन बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यदि मौसम में अचानक गर्मी हो रही है, तो भी ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। गर्मी होने पर भी अभी की स्थिति में जिस कमरे में हम रहे, उसका तापमान कम हो। दोपहर 12 से चार के बीच में महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान तापमान अधिक होता है, जिससे सेहत पर असर पड़ता है।

विटामिन सी युक्त फलों का सेवन

साथ ही इस मौसम में खासकर बाहर का बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। घर पर बने हुए पौष्टिक आहार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खाने में विटामिन सी युक्त फल का सेवन नियमित करना चाहिए। वहीं गर्भवती महिलाओं को नियमित व्यायाम भी करना चाहिए, यह भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन विशेषज्ञों की सलाह के बाद भी व्यायाम करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button