Drinks For Summer: गर्मी में शरीर को राहत देंगी ये ड्रिंक्स, सेहत के लिए रहेंगी फायदेमंद"/>

Drinks For Summer: गर्मी में शरीर को राहत देंगी ये ड्रिंक्स, सेहत के लिए रहेंगी फायदेमंद

HIGHLIGHTS

  1. गर्मियों के मौसम में शरबत पीने से शरीर हाइड्रेड रहता है।
  2. हर किसी को गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  3. हाइड्रेशन के लिए घर में हेल्दी शरबत बनाया जा सकता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मियों के मौसम शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में लोगों को शरबत या जूस पानी अच्छा लगता है। यह शरीर को ताजा रखने में मदद करता है। हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से बनने वाले कुछ शरबत के बारे में बताएंगे। इस गर्मी आप इनका आनंद लेकर खुद को रिफ्रेश महसूस कर सकते हैं।

 

तरबूज और नारियल पानी का शरबत

 

तरबूज और नारियल को मिलाकर एक खास तरह के शरबत को बना सकते हैं। तरबूज का रस और नारियल पानी बहुत ही पौष्टिक होता है, जिन्हें मिलाकर पीना स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी लाभ देगा।

 

गर्मी में आम पन्ना

 

आम पन्ना का स्वाद खट्टा और मीठा होता। इसको गर्मियों में खाना काफी पसंद किया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको कच्चे आम, नमक, पुदीना और शक्कर की जरूरत होती है। इनको मिलाकर एक खट्टा-मीठा स्वादिष्ट आम पन्ना बनकर तैयार हो जाता है।

गर्मी में संतरे का शरबत

 

संतरे के शरबत को पानी गर्मियों में रामबाण की तरह होता है। इसको बनाने के लिए संतरे के रस, पानी, नमक व शक्कर को मिला दें। यह पानी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसको पानी से आपके शरीर में विटामिन सी की कमी भी पूरी होगी।

 

गर्मी में खाएं सत्तू का शरबत

 

सत्तू का शरबत गर्मियों में पिया जाता है। सत्तू में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। इसमें पानी और शक्कर को मिलाकर खाया जाता सकता है। इसको आप छाछ में मिलाकर नमकीन भी बनाया जा सकता है।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button