Summer Health Alert: रात का उच्च तापमान ज्यादा खतरनाक, शरीर को नहीं मिलता ठंडा होने का मौका"/>

Summer Health Alert: रात का उच्च तापमान ज्यादा खतरनाक, शरीर को नहीं मिलता ठंडा होने का मौका

HIGHLIGHTS

  1. 18-21 मई के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी
  2. चूरू में दर्ज किया गया 47 डिग्री तापमान
  3. राजस्थान के कई जिलों में तापमान 46 से ऊपर

एजेंसी, नई दिल्ली (Temperature Update Today)। देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है।

Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में रेड अलर्ट

  • उत्तर भारत के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। करीब दो दर्जन जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
    • राजस्थान के चूरू में तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.9 और दिल्ली के मुंगेशपुर में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

     

    • मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

     

    • अगले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान में रातें और गर्म होने का अनुमान है।

     

    naidunia_image

     

     

    भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच क्या करें और क्या न करें

     

      • लोग बहुत जरूरी होने पर ही दिन में घरों से बाहर निकलें। जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, वे बाहर निकलने से बचें।

     

      • शिशुओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

     

     

      • रात का उच्च तापमान खतरनाक माना जाता है क्योंकि इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है।

     

      • अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के समूह ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ ने कहा है कि भारत में 54 करोड़ 30 लाख लोगों को 18 से 21 मई के दौरान कम से कम एक दिन अत्यधिक गर्मी महसूस होगी।

     

      • मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने इस भीषण गर्मी को और अधिक विकराल बना दिया है।

     

     

    naidunia_image

     

    Monsoon 2024 Latest Update

     

    राहत की कुछ बात ये है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। इस बीच IMD ने केरल में अगले कुछ दिनों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और 18, 19 और 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

     

    naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button