‘सोनिया गांधी ने अल्पसंख्यकों पर खर्च की सांसद निधि’.., अमित शाह के हमले का खड़गे ने दिया जवाब"/>

‘सोनिया गांधी ने अल्पसंख्यकों पर खर्च की सांसद निधि’.., अमित शाह के हमले का खड़गे ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोनिया गांधी ने सांसद निधि का 70% से अधिक हिस्सा अल्पसंख्यकों पर खर्च किया वाली टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि में 5 करोड़ रुपये हैं। आपने (भाजपा) 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है।

एएनआई, रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की “सोनिया गांधी ने सांसद निधि का 70% से अधिक हिस्सा अल्पसंख्यकों पर खर्च किया” वाली टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि में 5 करोड़ रुपये हैं। आपने (भाजपा) 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आप उतना अच्छा नहीं कर सके। हर साल कम से कम 1 करोड़ नौकरियां युवाओं को दी जा सकती थीं। आप हर चीज में विफल रहे और आप अपने रिपोर्ट कार्ड का प्रदर्शन भी नहीं कर रहे हैं। हम कहते हैं कि अपने काम के आधार पर वोट मांगें।

आरक्षण पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आरक्षण के लिए और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। आप संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं। आपको आरक्षण के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

सोनिया गांधी रखती हैं सभी का ख्याल

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की “सोनिया गांधी ने सांसद निधि का 70% से अधिक हिस्सा अल्पसंख्यकों पर खर्च किया” वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सांसद निधि में 5 करोड़ रुपये हैं। आपने (भाजपा) 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। अमीरों का और यहां अगर सड़कों के निर्माण पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें बड़ी बात क्या है। सोनिया गांधी सभी का ख्याल रखती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button