पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मिला पद्म विभूषण, पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कौन-कौन हुआ सम्मानित"/>

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मिला पद्म विभूषण, पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कौन-कौन हुआ सम्मानित

एजेंसी, दिल्ली। द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों से प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से सम्मान दिया गया। बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पुरस्कार मिला है।

पद्म विभूषण से सिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पद्मभूषण से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के नेतृत्व में हुए इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे। इस समारोह में आधी हस्तियों को ही पुरस्कार सौंपे गए हैं। अब आधी हस्तियों को अगले सप्ताह पुरस्कार दिया जाएगा।

इतनी हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

2024 में 132 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं, जिसकी मंजूरी राष्ट्रपति ने दी थी। पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button