Soda Drinks Side Effects: सोडा ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, गर्मियों में ये चीजें पीने से मिलेगा सेहत को लाभ"/>

Soda Drinks Side Effects: सोडा ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, गर्मियों में ये चीजें पीने से मिलेगा सेहत को लाभ

HIGHLIGHTS

  1. गर्मियों में ताजगी पाने के लिए लोग सोफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं।
  2. सोफ्ट ड्रिंक का सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है।
  3. सोफ्ट ड्रिंक की जगह इन ड्रिंक्स का सेवन का करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मियों में सोफ्ट ड्रिंक को लोग ताजगी के नाम पर पीते हैं। वह ध्यान नहीं रखते कि इसमें मौजूद सोडियम और कार्बन सेहत के लिए खतरनाक होते हैं। यह आपको हाई ब्लड प्रेशर व दिल की बीमारियां दे सकता है। सोफ्ट ड्रिंक मीठा करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल होता है। यह हमारे शरीर के लिए जहर के समान होता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज, अस्थमा और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में ताजगी के लिए किस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। यह आपके सेहत के लिए भी लाभदायक होती हैं।

नारियल पानी

आप गर्मियों में नारियल पानी पीकर ताजगी महसूस कर सकते हैं। यह सोफ्ट ड्रिंक का सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपके सेहत के लिए काफी अच्छा है। इसको पीने से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके शरीर में एनर्जी देने का काम करती है। नारियल पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

naidunia_image

नींबू पानी

एसिडिटी की समस्या में सोडा ड्रिंक की जगह नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। नीबू पानी से आपको विटामिन सी मिलता है। यह आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

पुदीने का रस

गर्मियों में पुदीने का रस पीने से ताजगी मिलती है। यह आपके सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। पुदीने का रस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह स्किन को भी हेल्दी रखता है।

हर्बल टी

रिफ्रेशमेंट के लिए आप हर्बल चीजों से बनी चाय भी सकते हैं। यह आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगी। गुड़हल, गुलाब और कैमोमाइल से बनी हर्बल चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होती है। यह आपको बीमारियों से बचाती है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button