Brisk Walk: रोज टहलने जाएं ये गलतियां न करें, जानें क्या होते हैं ब्रिस्क वॉक के फायदे"/>

Brisk Walk: रोज टहलने जाएं ये गलतियां न करें, जानें क्या होते हैं ब्रिस्क वॉक के फायदे

HIGHLIGHTS

  1. यदि आप रोज ब्रिस्क वॉक करते हैं तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है।
  2. पाचन में भी सुधार होता है और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
  3. तेज चाल में टहलने से दिमागी तनाव दूर होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। हेल्दी और फिट रहने के लिए रोज पैदल चलना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि रोज कम से कम 30 से 40 मिनट पैदल चलने से कई बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। पैदल चलने से जहां डायबिटीज व मांसपेशियों में दर्द की समस्या नहीं होती है, साथ ही दिल के दौरे का खतरा भी नहीं रहता है। यदि आप भी रोज टहलने जाते हैं तो सामान्य पैदल चलने के बजाय ब्रिस्क वॉक करना चाहिए। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र पाठक ब्रिस्क वॉक के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 

naidunia_image

क्या होती है Brisk Walk

Brisk Walk सामान्य चाल के बजाय तेज चलने की वह स्थिति होती है, जिसमें कोई व्यक्ति प्रति मिनट 100 कदम चलता है। इसे आप सेना के जवानों की परेड की तरह भी देख सकते हैं। जिस तरह से सेना के जवान हाथों को ऊपर-नीचे करते हुए तेज चाल में चलते हैं, वह स्थिति सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाती है। इससे हार्ट को ज्यादा फायदा होता है।

Brisk Walk करने के फायदे

    • यदि आप रोज ब्रिस्क वॉक करते हैं तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है। पाचन में भी सुधार होता है और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
    • तेज चाल में टहलने से दिमागी तनाव दूर होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है। खुद को ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं।
    • Brisk Walk करने से मांसपेशियों और हड्डियों में लचीलापन बना रहता है। इससे जीवन शैली सक्रिय बनी रहती है। जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं रहती है।
    • यदि आप नियमित Brisk Walk करते हैं तो इससे शरीर का वजन नहीं बढ़ेगा। मोटापा दूर होगा और पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे अपच, कब्ज, गैस आदि से छुटकारा मिलेगा।
    • Brisk Walk करने से शरीर में हार्मोन संतुलन बना रहता है। शारीरिक गतिविधि बढ़ने पर एंडोर्फिन हार्मोन जारी होता है। डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा दूर होता है।

इन बातों की रखें सावधानी

जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई समस्या हो उन्हें Brisk Walk नहीं करना चाहिए। तेज चाल चलते समय स्नीकर्स, सैंडल आदि नहीं पहनना चाहिए। आरामदायक जूते पहनना चाहिए। तेज चाल में चलते समय सीधे होकर चलें। शरीर में संतुलन बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button