Holashtak 2024: क्यों नहीं होते होलाष्टक में शुभ कार्य, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा"/>

Holashtak 2024: क्यों नहीं होते होलाष्टक में शुभ कार्य, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2024: फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है। होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक मनाया जाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holashtak 2024: होलाष्ट की 17 मार्च से शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 24 मार्च को होगा। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है। होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक मनाया जाता है। इस काल का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, होलाष्टक की शुरुआत वाले दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था। इस काल में ग्रह उग्र होते हैं। इसलिए होलाष्टक में शुभ काम नहीं करते हैं।

 
 

होलाष्टक की कथा

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भक्त प्रहलाद को उसके पिता राजा हिरण्यकश्यर ने लगातार आठ दिनों तक तमाम तरह की यातनाएं दी थी। इसलिए होलाष्टक के 8 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। होलिका दहन के दिन प्रहलाद बच जाता है। उसकी खुशी में होली का पर्व मनाया जाता है।

 

होलाष्टक की दूसरी कथा

 

 

दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, तपस्या भंग करने का प्रयास करने पर महादेव ने कामदेव को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि को भस्म कर दिया था। कामदेव प्रेम के देवता हैं। कामदेव की पत्नी रति ने भगवान शिव से माफी मांगी और अपने पति को पुनर्जीवन की विनती की। भोलेनाथ ने रति को आशीर्वाद धुलंडी के दिन दिया था। होली से पहले 8 दिन रति ने पति के विरह में काटे। जिसके कारण कोई शुभ काम नहीं किया जाता है।

 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button