Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, नहीं बदलेगा अधिकतम तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट"/>

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, नहीं बदलेगा अधिकतम तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट

अरब सागर से प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिमी भारत तक प्रूचर मात्रा में नमी आ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका भी बनी हुई है। इसकी वजह से सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल आंशिक रूप से छाए रहने के आसार हैं।

 रायपुर। अरब सागर से प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिमी भारत तक प्रूचर मात्रा में नमी आ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका भी बनी हुई है। इसकी वजह से सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल आंशिक रूप से छाए रहने के आसार हैं। साथ ही मौसम शुष्क रहने के भी आसार हैं। इसकी वजह से मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ कुछ जगहों पर छींटे पड़ते दिखाई दिए। साथ ही दिनभर बादल आंशिक रूप से छाए रहे और हवाओं की रफ्तार भी तेज रही। इसी बीच प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
 

 

यह बन रहा सिस्टम

 

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार मध्य अफगानिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से निम्न स्तर और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। क्षोभमंडल के निम्न स्तर पर उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।

 

अधिकतम तापमान सात डिग्री तक ज्यादा

 

राजधानी सहित प्रदेशभर में अधिकतम तापमान पिछले औसत से लगभग सभी जगहों पर ज्यादा ही चल रहा है। यह राजनांदगांव में सर्वाधिक सात डिग्री, दुर्ग, जगदलपुर व रायपुर में एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, अंबिकापुर में यह औसत से चार डिग्री कम, पेंड्रा रोड में दो डिग्री और बिलासपुर में एक डिग्री कम है।

 

न्यूनतम तापमान सभी जगह ज्यादा

 

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी लगभग सभी क्षेत्रों में औसत से ज्यादा ही है। रायपुर में यह चार डिग्री, बिलासपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव व जगदलपुर में यह तीन डिग्री, जबकि दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह औसत के बराबर ही है।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button