National Frozen Food Day 2024 : भूख को चुटकियों में मिटाने वाला फ्रोजन फूड जबलपुर के हर किचन में दिखता"/>

National Frozen Food Day 2024 : भूख को चुटकियों में मिटाने वाला फ्रोजन फूड जबलपुर के हर किचन में दिखता

National Frozen Food Day 2024 : साफ पानी से धोकर पानी में भिगोना जरूरी है। जिससे सर्फेस प्रिजर्वेटिव केमिकल अच्छी तरह से धुल जाते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 6 मार्च, 1984 को फ्रोजन फूड दिवस के रूप में घोषित किया।
  2. आजकल फ्रोजन पनीर का चलन भी बहुत बढ़ गया है।
  3. काम की थकान के बाद फ्रोजन फूड सबसे अच्छा विकल्प।

National Frozen Food Day 2024 : आज के समय में व्यस्त दिनचर्या की वजह से हमारे खानपान के तरीके में भी काफी बदलाव आया है। हर किचन में फ्रोजन फूड ने अपनी खास जगह बना ली है। लोगों के पास खाना पकाने के लिए समय कम हो गया है। काम की थकान के बाद जब खाना बनाना मुश्किल हो जाता है, तो फ्रोजन फूड सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर सामने आता है। फ्रोजन फूड में टिक्का, फ्रेंच फ्राई, स्प्रिंग रोल आदि कई ऐसी चीजें होती है, जिन्हें डीप फ्राई करने की जरूरत पड़ती है। जो हर किसी को पसंद आते हैं। इससे भूख को चुटकियों में मिटाया जा सकता है। आज नेशनल फ्रोजन फूड डे है। इस दिन की स्थापना 1984 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 5157 के साथ की गई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन 6 मार्च, 1984 को फ्रोजन फूड दिवस के रूप में घोषित किया।

फ्रोजन फूड का बढ़ गया चलन

दीपिका सरकार ने बताया कि फ्रोजन फूड का चलन बहुत बढ़ गया है। इसके साथ ही कई सब्जियां भी फ्रोजन कर रखी जाती है। जिसमें बनाने के लिए फ्रोजन सब्जियों को पंद्रह-बीस मिनिट पहले फ्रिज से बाहर निकाल कर बनाती हूं। इसे साफ पानी से धोकर पानी में भिगोना जरूरी है। जिससे सर्फेस प्रिजर्वेटिव केमिकल अच्छी तरह से धुल जाते है।

 

आजकल फ्रोजन पनीर का चलन भी बहुत बढ़ गया है

 

 

हिमांशी कोष्टा ने कहा कि आज के समय में फ्रोजन फूड की डिमांड बहुत बढ़ गई है। इससे बहुत सारी चीजें आसान हो गई है। आजकल फ्रोजन पनीर का चलन भी बहुत बढ़ गया है। जब भी फ्रोजन फूड खरीदती हूं, तो पैकिंग की उेट को ध्यान से देखती हूं। मिल्क प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है। इसलिए ध्यान देना जरुरी है। प्रतिदिन तो नहीं लेकिन वीकेंड में कुकिंग के लिए फ्रोजन सब्जियों का उपयोग करती हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button