Weight Loss Tips: खाना खाने से पहले लें ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से घटेगा शरीर का वजन"/> Weight Loss Tips: खाना खाने से पहले लें ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से घटेगा शरीर का वजन"/>

Weight Loss Tips: खाना खाने से पहले लें ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से घटेगा शरीर का वजन

HIGHLIGHTS

  1. वजन घटाने के लिए जीरा बेहद फायदेमंद होता है।
  2. यह ड्रिंक मेटाबोलिज्म में काफी सुधार कर सकता है।
  3. जीरे का पानी भूख को भी कम करेगा और वसा जलाने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। आजकल अधिकांश लोग शरीर का वजन बढ़ने पर काफी सख्त डाइटिंग करने लगते हैं या फिजिकल एक्टिविटी बढ़ा देते हैं। ऐसे क्रियाकलापों से शरीर का वजन तेजी से घटने भी लगता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता है। यदि आप भी डाइटिंग या फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं तो खाना खाने से पहले ये ड्रिंक्स लेकर वजन कम कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रही है डायटिशियन मीना कोरी।

चिया सीड्स के साथ नींबू पानी

नींबू पानी और चिया बीज दोनों ही वजन घटाने के लिए मददगार होते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन तेजी से घटता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और चिया सीड के साथ शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। यह एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

हरी चाय

ग्रीन टी भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों के खतरे से बचाती है। वजन घटाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। ग्रीन टी के नियमित सेवन से स्किन को भी फायदा होता है।

naidunia_image

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब का सिरका हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। रक्त शर्करा भी कंट्रोल में रहता है। हार्ट की सेहत ठीक रहती है। सेब का सिरका ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए। बहुत अधिक सेवन करने से दांतों को भी नुकसान हो सकता है।

डिटॉक्स वॉटर

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और साथ ही स्वस्थ भी रहना चाहते हैं तो आप डिटॉक्स वाटर ले सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर शरीर को शुद्ध रखेगा और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इससे शरीर का वजन कम होता है। डिटॉक्स वॉटर तैयार करने के लिए आप पानी में खीरा, नींबू का रस और अदरक का एक टुकड़ा मिलाएं।

जीरे का पानी

वजन घटाने के लिए जीरा बेहद फायदेमंद होता है। यह ड्रिंक मेटाबोलिज्म में काफी सुधार कर सकता है। जीरे का पानी भूख को भी कम करेगा और वसा जलाने में मदद करता है। 1 चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इस मिश्रण को छान लें और इसका सेवन करें। इस पानी को पीते समय आप कुछ भीगे हुए जीरे को भी चबा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button