त्योहारों के सीजन में ये 5 तरह के लोग रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, बरतें ये सावधानियां

नई दिल्ली. त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अब एक के बाद एक कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में अपने त्योहार को खास बनाने के लिए लोग घर की साफ-सफाई से लेकर शॉपिंग और पकवान बनाने में बिजी नजर आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों के बीच लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो जाते हैं। उनका अपने खाने पर से भी कंट्रोल छूट जाता है। जिसका नुकसान उन्हें बाद में उठाना पड़ जाता है। त्योहार पर मौज- मस्ती करते समय लोग भूल जाते हैं कि उनकी सेहत के लिए क्या सही है और क्या गलत। ऐसे में अगर आप इन 5 समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।    

डायबिटीज- अभी त्योहारों का समय लंबा चलना है। ऐसे में मीठा कम खाएं। मीठे के सेहतमंद विकल्प चुनें। अधिक तला-भुना और चिकनाई वाले पकवानों की जगह साबुत व अंकुरित अनाज, मौसमी फल और प्राकृतिक चीजें खाएं।

आंखों की समस्या- घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में सोडियम लॉरेथ सल्फेट, अमोनिया, ट्राइक्लोजन व मोनो-थेनेलोमाइन जैसे हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जिनके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, आंखें सूखना या लाल होना, पानी आना और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन्होंने आंखों की किसी भी तरह की सर्जरी कराई है, वे चश्मा पहनें। समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।

हृदय संबंधी रोग- दिल के रोग, तनाव, क्षमता से अधिक शारीरिक श्रम या असंयमित खान-पान के अलावा शोर की अधिकता बेचैनी व दिल के रोगों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। अधिक भीड़ व शोर वाली जगहों पर जाने से बचें। दिल के रोगी इमरजेंसी में ली जाने वाली दवाएं घर में रखें।

पाचन संबंधी परेशानियां- हवा में मौजूद प्रदूषण का सीधा असर, आंसों में अल्सर, एसिड रिफ्लेक्स और अपेंडेसाइटिस के रूप में सामने आता है। हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की असामान्य मात्रा आंतों की समस्याएं बढ़ा देती हैं। फल-सब्जियां धोकर खाएं।

बरतें ये सावधानियां-
एक्सरसाइज करें-

खाने के चक्कर में कहीं सेहत को पीछे ना छोड़ दें। नियमित एक्सरसाइज करते रहने से आपकी सेहत भी बनी रहेगी और साथ में थकावट से भी निजात मिलेगी।

खूब पीएं पानी-
त्योहारों के दौरान भागदौड़ भी बढ़ जाती है, जिस कारण हमारे शरीर में पानी की भी कमी होने लगती है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

चीनी और वसा का रखें ध्यान-
मीठे का सेवन कम सेवन कम से कम करें। मीठा बहुत तरह से बीमारियों को न्योता देते हैं। यही नहीं अगर ज्यादा मीठे का सेवन किया जाए, तो इससे वजन बढ़ने की समस्या भी होती है। इसलिए त्योहारों में मीठा खाएं लेकिन कम से कम।

ऑयली चीजों का सेवन ज्यादा न करें-
त्योहारों के आते ही हमारा खाने पर से भी कंट्रोल छूट जाता है। नए नए तरह के पकवान घर पर बनते हैं। जिसका सेवन किए बिना किसी को रहा नहीं जाता।लेकिन इस बीच हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान कोशिश करें की कम से कम तली हुई चीजों का सेवन करें। आप खाएं जरूर लेकिन एक सीमित मात्रा में ही खाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button