Kisan Andolan Update: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर, जानिए आज क्या होगा"/>

Kisan Andolan Update: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर, जानिए आज क्या होगा

HIGHLIGHTS

  1. पंजाब-हरियाणा छोड़ शेष भारत में किसानों के भारत बंद का नहीं दिखा असर
  2. शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे युवा, दिनभर करते रहे उपद्रव
  3. हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग उपद्रवियों को भगाया

एजेंसी, नई दिल्ली। एमएसपी समेत अन्य मांगों लेकर किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। ताजा खबर यह है कि पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है। सैकड़ों की तादाद में किसान यहां जमे हैं। ये किसान अब रविवार को सरकार के साथ होने वाली चौथे दौर की वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। तब तक दिल्ली कूच नहीं किया जाएगा।

Farmers Protest LIVE Updates 17 Feb 2024

शनिवार का दिन इस लिहाज से भी अहम है कि सिसौली (मुजफ्फरनगर) में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत होने जा रही है। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि पंचायत में तय किया जाएगा कि भारतीय किसान यूनियन आंदोलन में शामिल होगा या नहीं।

इस बीच, दिल्ली कूच के पांचवें दिन शनिवार को भी पंजाब के किसान हरियाणा से सटे शंभू और दाता सिंह वाला बार्डर पर डटे हैं। दातासिहवाला में शांति है, लेकिन शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। हालत यह है कि युवा प्रदर्शनकारी अपने नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं और लगातार उपद्रव कर रहे हैं।

अभी तक दिल्ली कूच से दूरी बनाए रहे भाकियू (एकता उगराहां) ने समर्थन देने का फैसला किया है। शुक्रवार को संगठन के पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने पांच सदस्यीय कमेटी से बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button