Health News : गर्भावस्था में स्‍वयं को थका हुआ महसूस करती हैं? ऐसे पाएं छुटकारा"/>

Health News : गर्भावस्था में स्‍वयं को थका हुआ महसूस करती हैं? ऐसे पाएं छुटकारा

HIGHLIGHTS

  1. गर्भावस्था व प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का बड़ा कारण।
  2. एनीमिया के प्रकार का पता अवश्य होना चाहिए।
  3. सोनोग्राफी की मदद से सुई द्वारा एक टेस्ट किया जाता है।

Health News : मैं इतना थका हुआ महसूस क्यों करता हूं। एनीमिया इसका एक मुख्य कारण है और आप इसे ठीक कर सकते हैं। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का यह बड़ा कारण है। खून की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर यह जरूर देखें कि कहीं यह थैलेसीमिया वाला खून की कमी तो नहीं है। क्योंकि ऐसे केस में आयरन की दवा खाने से परिणाम अच्छे नहीं रहते कई बार हानि भी होती है। इसलिए एनीमिया के प्रकार का पता अवश्य होना चाहिए। ब्लड टेस्ट में सीबीसी सिरम फेरिटिन से यह पता चल जाता है की आयरन की कमी तो नहीं है। इसके बाद कम हीमोग्लोबिन और अच्छे फेरिटिन के केस में हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफारेसिस जांच जरूर करवाना चाहिए। इस जांच से थैलेसीमिया कैरियर का पता चल सकता है। पर केवल थैलेसीमिया का कैरियर होने पर यह पता नहीं चलता कि ग्लोबिन जीन में कौन सा म्यूटेशन है या डीएनए का फाल्ट है।

कपल को अपना अपना डीएनए म्यूटेशन मालूम हो

डीएनए का म्यूटेशन वाला फाल्ट पता रहने पर जब आपकी शादी होती है और आपका काउंटरपार्ट यदि वह भी थैलेसीमिया का कैरियर हो तो उसका भी डीएनए म्यूटेशन पहले जान लेना चाहिए। यदि यह जोड़ा जो दोनों कैरियर हैं बच्चा पैदा करने का सोचते हैं तो यह भी हो सकता है कि एक अचानक थैलेसीमिया का मेजर वैरायटी लेकर बच्चा पैदा हो जाए। इस चीज को रोका जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि दोनों कपल को अपना अपना डीएनए म्यूटेशन मालूम हो।

सोनोग्राफी की मदद से सुई द्वारा एक टेस्ट किया जाता है

गर्भावस्था के तीसरे महीने में सोनोग्राफी की मदद से सुई द्वारा एक टेस्ट किया जाता है, उससे यह पता चल जाता है की गर्भस्थ शिशु थैलेसीमिया मेजर लेकर होगा या अपने माता-पिता जैसा कैरियर होगा या ऐसा भी हो सकता है कि वह एकदम स्वस्थ हो। इस पद्धति से थैलेसीमिया मेजर वाले बच्चे को जो कि जिंदगी भर खून की कमी का सामना करते हैं, और अधिकतर बीमार रहते हैं उन्हें आने से रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button