Eating Gum In Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है गोंद, ब्लड प्रेशर कंट्रोल के साथ ये फायदे भी"/>

Eating Gum In Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है गोंद, ब्लड प्रेशर कंट्रोल के साथ ये फायदे भी

HIGHLIGHTS

  1. गोंद में कैल्शियम जैसा महत्वपूर्ण तत्व काफी मात्रा में होता है।
  2. कैल्शियम हड्डियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
  3. गोंद खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए कई खाद्य सामग्री होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ऐसी ही एक पौष्टिक खाद्य चीज गोंद भी है, जो प्राकृतिक रूप से चिपचिपा पदार्थ होता है, जो पेड़ों से प्राप्त होता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। ठंड के मौसम में गोंद खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, गोंद का सेवन करने से ये फायदे होते हैं।

शरीर को गर्मी देता है गोंद

गोंद गर्म तासीर वाला पदार्थ होता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्मी प्रदान करने में मदद करता है। सर्दियों में यदि गोंद का सेवन किया जाता है तो ठंड लगने, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

naidunia_image

हड्डियों को मजबूत करता है गोंद

गोंद में कैल्शियम जैसा महत्वपूर्ण तत्व काफी मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। गोंद खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। सर्दियों में जोड़ों का दर्द नहीं होता है।

पाचन होता है बेहतर, बीपी भी कंट्रोल

गोंद में फाइबर काफी ज्यादा होता है। फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। गोंद खाने से कब्ज, अपच जैसी समस्या नहीं होती है। गोंद में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है गोंद

गोंद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। गोंद खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button