मकर संक्रांति से एक दिन पहले दो शुभ योग, धन और संपत्ति के मामले में भाग्यशाली रहेंगे 5 राशियों के जातक"/>

मकर संक्रांति से एक दिन पहले दो शुभ योग, धन और संपत्ति के मामले में भाग्यशाली रहेंगे 5 राशियों के जातक

Lohri 2024 Lucky Zodiac: लोहड़ी 14 जनवरी की रात को मनाई जाएगी। इस वर्ष लोहड़ी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे पांच राशियों को लाभ मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक रात पहले मनाया जाता है।
  2. लोहड़ी 14 जनवरी और मकर संक्रांति 15 जनवरी को है।
  3. लोहड़ी पर रवि और सिद्धि दो शुभ योग बन रहे हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Lohri 2024 Lucky Zodiac: लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसलिए लोहड़ी 14 जनवरी की रात को मनाई जाएगी। इस वर्ष लोहड़ी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे पांच राशियों को लाभ मिलेगा।

 

लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से पंजाब और उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी की फसल की कटाई का उत्सव है। सरसों, तिल, गेंहू और सब्जियां इस त्योहार का अभिन्न अंग हैं। आग जलाना लोहड़ी उत्सव का अभिन्न अंग है। इसके बाद लोग आग के चारों ओर ढोल और गीतों की धुन पर नाचते हैं। लोहड़ी की रात साल की सबसे लंबी रात्रि मानी जाती है। यह पर्व दक्षिणायन के अंत का प्रतीक है।

 

वृष राशि

वृष राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। करियर और निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। जीवन में सुख-शांति रहेगी। उपाय- सफेद तिल का दान करें।

 

मिथुन राशि

करियर में सकारात्मक बदलाव का अनुभव होगा। इससे काफी लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।

तुला राशि

 

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। उपाय- अन्न दान करें।

वृश्चिक राशि

अच्छे दिन की शुरुआत होगी। नौकरी और व्यापार में सुधार की संभावना है। अटके हुए काम में तेजी आएगी। उपाय- गुड़ से बनी मिठाई का दान करें।

कुंभ राशि

 

रवि योग और सिद्धि योग से कुंभ राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। उपाय- गर्म कपड़ों का दान लाभकारी रहेगा।

 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button