Nutrient-Dense Foods: Depression और Anxiety को करें दूर, इन फूड्स का सेवन देगा फायदा"/> Nutrient-Dense Foods: Depression और Anxiety को करें दूर, इन फूड्स का सेवन देगा फायदा"/>

Nutrient-Dense Foods: Depression और Anxiety को करें दूर, इन फूड्स का सेवन देगा फायदा

HIGHLIGHTS

  1. कई सारे फूड्स हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाए जाते हैं।
  2. ये फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  3. दाल और फलियों में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Nutrient-Dense Foods: मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए आपकी डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि डेली डाइट में एक या दो ही न्यूट्रिशन शामिल होते हैं। लेकिन ऐसे कई सारे फूड्स हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। इनमें वेजिटेरियन्स और नॉन वेजिटेरियन्स दोनों तरह के फूड्स शामिल होते हैं। ये फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिन फूड्स में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, उन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए। आप इनका सेवन मोटापे की परवाह किए बिना कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि वे फूड्स कौन-से हैं।

नट्स (Nuts)

नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह हेल्दी फैट हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। नट्स में प्रोटीन की मात्रा भी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट, थायमिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैरोटीनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरॉल की अधिक मात्रा होती है।

शकरकंद (Sweet Potatoes)

शकरकंद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का खजाना भी है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे पचने में समय लगता है। शकरकंद में विटामिन ए, बी-6, बीटा कैरोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कैंसर की बीमारी के खतरे को कम कर सकता है।

फलियां (Legumes)

दाल और फलियों में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये प्लांट बेस्ट प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इनमें आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनका भिगोकर सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button