Japan Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समुद्र में उठ सकती है 5 मीटर ऊंची लहरें"/>

Japan Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समुद्र में उठ सकती है 5 मीटर ऊंची लहरें

HIGHLIGHTS

  1. जापान के मौसम विभाग के अधिकारियों ने भूकंप के बाद समुद्र की लहरें 5 मीटर तक उठने की आशंका जताई है।
  2. सुनामी के खतरे को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है।
  3. लोगों को ऊंचे स्थानों या बिल्डिंग में जाने के लिए कहा जा रहा है।

एजेंसी, नई दिल्ली। जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जापान के भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि जापान के पश्चिमी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इस तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका

जापान के मौसम विभाग के अधिकारियों ने भूकंप के बाद समुद्र की लहरें 5 मीटर तक उठने की आशंका जताई है और सुनामी के खतरे को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है। लोगों को ऊंचे स्थानों या बिल्डिंग में जाने के लिए कहा जा रहा है। NHK की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर 1 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने लगी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर से सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया जा रहा है। किसी भी तरह की क्षति पहुंचने से बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button