रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्र सरकार के स्टैंड का राहुल गांधी का समर्थन, बेल्जियम में कहीं ये बात"/>

रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्र सरकार के स्टैंड का राहुल गांधी का समर्थन, बेल्जियम में कहीं ये बात

ब्रुसेल्स। Rahul Gandhi Europe Tour: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में केंद्र सरकार के रूख का समर्थन किया है। राहुल ब्रसेल्स प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस लीडर से पूछा गया कि रूस और यूक्रेन वॉर को लेकर भारत में विपक्ष की राय क्या है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है विपक्ष भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। रूस के साथ हमारे संबंध पुराने हैं। मुझे नहीं लगता कि सरकार की तुलना में विपक्ष की स्थिति अलग होगी।

खरगे को जी20 डिनर में नहीं बुलाए जाने पर राहुल ने कहा

जब राहुल गांधी से विपक्ष के नेता मल्लिकार्जन खरगे को जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें विरोधाभा क्या है। उन्होंने (भाजपा) विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको बहुत कुछ बताता है।

उन्होंने कहा, ‘यह बताता है कि वे भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को अहमियत नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों है। इसके पीछे एक प्रकार की सोच है।’

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि देश को बदलने की कोशिश हो रही है। भारत में भेदभाव और हिंसा बढ़ी है। हर कोई ये जानता है। दलित और अल्पसंख्यकों पर हमला हो रहा है। राहुल ने आगे कहा, ‘संविधान में देश को राज्यों का संघ कहा गया है। भाजपा का विचार है कि शक्ति एक जगह केंद्रित होनी चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button