Karni Sena Chief Murder: चंडीगढ़ से पकड़ाए करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे, दिल्ली लाया गया"/>

Karni Sena Chief Murder: चंडीगढ़ से पकड़ाए करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे, दिल्ली लाया गया

Karni Sena Chief Murder Killer: दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. 5 दिसंबर को हुई थी गोगामेड़ी की हत्या
  2. रोहित राठौर और नितिन फौजी गिरफ्तार
  3. फिलहाल दिल्ली लाया गया

एजेंसी, नई दिल्ली/चंडीगढ़। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोहित राठौर और नितिन फौजी को चंडीगढ़ से पकड़ा गया है। दोनों ने बीती 5 दिसंबर को जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की थी।

 

Karni Sena Chief Murder Killer: All You Need To Know

 

दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। साथ ही रामवीर जाट को भी गिरफ्तार किया गया है। रामवीर ने शूटर्स के ठहरने की व्यवस्था की थी।

तीनों को अभी दिल्ली लाया गया है। यहां पूछताछ की जा रही है। यहां कोर्ट में पेशी के बाद राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

5 दिसंबर को जयपुर में उस समय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई थी, जब वे अपने घर में बैठे थे। शूटर गोगामेड़ी के परिचित नवीन शेखावत के साथ आए थे।

 

गोगामेड़ी की हत्या के पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ था। हत्या के बाद राजपूत समाज में गुस्सा था। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button