2023 Assembly Election Result Live: शुरुआती रुझानों में एमपी, राजस्थान में कांटे की टक्कर, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस आगे
 
"/>

2023 Assembly Election Result Live: शुरुआती रुझानों में एमपी, राजस्थान में कांटे की टक्कर, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस आगे

 

HIGHLIGHTS

  • हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
  • एमपी-राजस्थान के नतीजों पर देश की नजर
  • यहां पढ़िए चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

MP Election Results 2023 इलेक्शन डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ ही तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए आज परिणाम का दिन है। पूरे देश की नजर हिंदी भाषी राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जो यहां सरकार बनाने में सफल रहेगा, उसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में फायदा मिलेगा। कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी, जबकि शेष राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले गए थे। यहां पढ़िए चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

2023 Assembly Election Result Live: Initial Trends Show Close Contest In MP, Rajasthan, Congress Ahead In Chhattisgarh, Telangana.

3 December 2023

8 : 32 : 31 AM

Election Results Breaking: रुझानों में अब तक का हाल

  •  मध्य प्रदेश: BJP: 57, कांग्रेस: 53, अन्य: 0
  • राजस्थान: BJP: 60, कांग्रेस: 50, अन्य: 7
  • छत्तीसगढ़: BJP: 30, कांग्रेस: 29, अन्य: 0

8 : 19 : 23 AM

Election Results Breaking: रुझानों में अब तक का हाल

  •  मध्य प्रदेश: BJP: 45, कांग्रेस: 45, अन्य: 0
  • राजस्थान: BJP: 46, कांग्रेस: 37, अन्य: 0
  • छत्तीसगढ़: BJP: 17, कांग्रेस: 23, अन्य: 0

8 : 13 : 40 AM

Election Results Breaking: रुझानों में अब तक का हाल

  •  मध्य प्रदेश: BJP: 43, कांग्रेस: 38, अन्य: 0
    • राजस्थान: BJP: 30, कांग्रेस: 24, अन्य: 0
    • छत्तीसगढ़: BJP: 17, कांग्रेस: 17, अन्य: 0

8 : 06 : 26 AM

Election Results Breaking: रुझानों में अब तक का हाल

  •  मध्य प्रदेश: BJP: 5, कांग्रेस: 6, अन्य: 0
    • राजस्थान: BJP: 3, कांग्रेस: 4, अन्य: 0
    • छत्तीसगढ़: BJP: 1, कांग्रेस: 2, अन्य: 0

8 : 04 : 18 AM

Election Result Breaking News

  • चारों राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है।
  • अभी डाक मत पत्रों की गिनती हो रही है।
  • मध्य प्रदेश में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में रहा।
  • राजस्थान में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में रहा है।

7 : 35 : 51 AM

Election Results Breaking

  • भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने जश्न की तैयारियां की हैं। 
  • दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचने लगे कार्यकर्ता।
  • राजस्थान में कांग्रेस की विधायक दल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है।
  • कांग्रेस विधायकों की यह बैठक जयपुर में होगी।

7 : 18 : 18 AM

Assembly Election Result Update

4 राज्यों में वोटों की गिनती से पहले दिल्ली में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान का रूप धारण करके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा। उसका कहना है कि चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी।

7 : 05 : 54 AM

Chhattisgarh Election Result 2023

 

7 : 03 : 47 AM

2023 Election Result Live: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

 चारों राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) में विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआत डाक मतपत्रों से होगी। पहले रुझान का देश को इंतजार है। दिन में 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने सकती है। 

3 : 07 : 52 PM

Rajasthan Election News: भाजपा को इसलिए भी उम्मीद

 राजस्थान एग्जिट पोल पर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, ‘इस बार राजस्थान में मतदान प्रतिशत अधिक रहा। मतदान प्रतिशत तब अधिक होता है, जब मतदाताओं में बदलाव लाने का उत्साह होता है। अभी कांग्रेस के कुशासन के बाद भाजपा की सरकार की मांग है। इस बार मतदाता खामोश थे। उन्होंने अपने पड़ोसी को भी नहीं बताया कि किसे वोट दिया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एग्जिट पोल कितने सटीक हो सकते हैं। वोटिंग के वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जो विश्लेषण किया था, वह एग्जिट पोल से कहीं ज्यादा सटीक है। बीजेपी राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है।’

2 : 32 : 57 PM

Chhattisgarh Election Exit Poll : छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल जारी हो चुका है। यहां कांग्रेस के सत्ता में बने रहने का अनुमान लगाया गया है। 

 

 

2 : 30 : 53 PM

Vote Counting In 5 States: जानिए कैसे होगी मतगणना

  •  5 राज्यों में रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
  • पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी।
  • तत्काल रुझान आना शुरू हो जाएंगे।
  • 9 बजे पहली ईवीएम खुल सकती है।
  • 10 बजे से ईवीएम के रुझान आना शूरू हो जाएंगे।
  • 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। 

 

2 : 28 : 45 PM

Rajasthan Exit Poll Result 2023

 राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 

 

2 : 27 : 17 PM

MP Exit Poll 2023: भाजपा की सत्ता की उम्मीद

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल 2023 

 

2 : 12 : 37 PM

Exit Polls 2023: यूपी के डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया

 पांच राज्यों के विधानसभा एग्जिट पोल पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बीजेपी निश्चित तौर पर सरकार बना रही है। हम मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। तेलंगाना में और मिजोरम में बीजेपी की इतिहास में सबसे बड़ी जीत होगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा। विपक्ष शक्तिहीन और बिना किसी एजेंडे के है। अपनी गतिविधियों के कारण वे सत्ता से बाहर रहने वाले हैं।’

2 : 12 : 29 PM

Chhattisgarh Exit Poll: सीएम पद की दावेदार पर क्या बोले सिंहदेव

 सीएम चेहरे पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, पिछले पांच साल में ढाई-ढाई साल को लेकर हमारा अनुभव अच्छा नहीं रहा। हमने सर्वसम्मति से फैसला किया कि आलाकमान जो तय करेगा, वही होगा। हम अटकलें नहीं चाहते, क्योंकि इससे रिश्तों में भी तनाव पैदा होता है, इसलिए हमने इसे आलाकमान पर छोड़ने का फैसला किया है।’

2 : 12 : 21 PM

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार

 मध्य प्रदेश को लेकर अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को फायदा है। वहीं कांग्रेस ने इन अनुमानों को खारिज कर दिया है। कमल नाथ ने कहा कि देश टेलीविजन से नहीं, बल्कि विजन से चलता है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल का हवाला दिया, जिसमें भाजपा को बड़ी संख्या में सीटें मिलने का अनुमान गलत था, लेकिन परिणाम में ऐसा नहीं हुआ।

12 : 00 : 11 PM

Assembly Elections 2023: तेलंगाना की मतगणना के बाद जारी हुए एग्जिट पोल

तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर, गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के एग्जिट  पोल जारी कर दिए गए।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button