Thailand Ayodhya City: अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या, राजा लेते हैं भगवान राम की उपाधि"/>

Thailand Ayodhya City: अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या, राजा लेते हैं भगवान राम की उपाधि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक आस्था का केंद्र है। उसी तरह थाईलैंड में भी एक अयोध्या है। ऐसी मान्यता है कि थाईलैंड की इस अयोध्या के राजाओं का जुड़ाव भगवान राम से रहा है। वह अपने आपको उनका वंशज मानते हैं।

थाईलैंड की अयोध्या को अयुत्या कहा जाता है। इसका नाम प्राचीन आयोध्या शहर के नाम पर ही पड़ा है। अयोत्या और अयोध्या में एक चीज समान है। वह यह कि यहां के लोग अपने पूर्वजों और संस्कृति को नहीं कभी भी नहीं भूले। यहां के लोगों में भगवान श्री राम की आस्था बहुत गहरी है। वह आज भी उनकी पूजा करते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। अयुत्या शहर में कुछ मंदिर भी हैं। यह मंदिर यहां के राजाओं ने बनवाए थे। इन हिंदू मंदिरों में अयुत्या शहर के लोग पूजा करते हैं। भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शंकर भगवान के मंदिर इस शहर में हैं।
 

बर्मी सेना ने मचाई थी लूट

अयुत्या थाईलैंड का सबसे प्रसिद्ध शहर है। इस शहर के राजा जब भी राज पाठ संभालते थे तो रामतिबोधि की उपाधि लेते थे। अयुत्या पर 1767 में बर्मी सेना ने हमला कर दिया। बर्मी सेना यहां बुरी तरह तबाही मचाई और शहर को लूट लिया। उसके बाद यह पूरी तरह नष्ट हो गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button