बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द"/>

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

HIGHLIGHTS

  1. जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे
  2. कोर्ट ने सुनाई भी फांसी की सजा
  3. परिजन ने सरकार से लगाई थी गुहार

एजेंसी, दोहा। कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व भारतीय अधिकारियों और उनके परिजन के लिए बहुत बड़ी खबर है। फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होगी।

बता दें, इन 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही भारत में हड़कंप मच गया था। परिजन ने मदद के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई थी। तब विदेश मंत्रालय ने हर संभव प्रयास का आश्वासन देते हुए अपने प्रयास तेज किए थे।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button