Coriander Water Benefits: सुबह खाली पेट धनिए का पानी पिएंगे तो होंगे ये 5 फायदे"/>

Coriander Water Benefits: सुबह खाली पेट धनिए का पानी पिएंगे तो होंगे ये 5 फायदे

Coriander Water Benefits धनिये का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

HIGHLIGHTS

  1. कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए धनिये का पानी पीना बहुत अच्छा होता है।
  2. धनिया में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
  3. मल त्याग को बढ़ाकर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। धनिया पत्ती और धनिया दोनों ही हम सब्जी के साथ सेवन करते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सुबह-सुबह यदि धनिये के पानी का सेवन किया जाए तो यह कई तरह की बीमारियों से शरीर को बचाता है। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर अखिलेश भार्गव इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 
 

कब्ज से मिलती है राहत

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए धनिये का पानी पीना बहुत अच्छा होता है। धनिया में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। मल त्याग को बढ़ाकर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। यह अपच, एसिडिटी और गैस के लिए भी अच्छा है।

पाचन होता है बेहतर

 
 

धनिया का पानी पाचन के लिए अच्छा होता है। धनिए का पानी सुबह यदि खाली पेट पीते हैं तो पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसलिए पेट संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

स्किन में आता है ग्लो

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए आप सुबह खाली पेट धनिये का पानी पी सकते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने पर खून को साफ करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

बढ़ती है शरीर की इम्यूनिटी

धनिये का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

वजन कम में मददगार होता है धनिया

धनिया में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आप ओवरईटिंग से बचे रहेंगे और आसानी से वजन कम कर पाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button