Diwali Rangoli Designs 2023: ऐसी खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को बनाएं खूबसूरत, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स"/>

Diwali Rangoli Designs 2023: ऐसी खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को बनाएं खूबसूरत, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

दिवाली हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. कमल की रंगोली दिवाली पर काफी खूबसूरत लगती है।
  2. घर के आंगन को रंगोली बनाने का विशेष महत्व है।
  3. दिवाली पर आप अलग-अलग तरह की रंगोली बनाकर घर सजा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Diwali Rangoli Designs 2023: देशभर में इस वक्त रोशनी के त्योहार दिवाली की धूम है। जैसे-जैसे यह त्योहार नजदीक आ रहा है, हर तरफ इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। दिवाली हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। साथ ही इस दिन लोग अपने घरों पर रंगोली बनाकर सजाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के आंगन को रंगोली से सजाने वाले हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

 
 

 

लोटस रंगोली

कमल की रंगोली दिवाली पर काफी खूबसूरत लगती है। यह रंगोली बनाने में बहुत आसान है और कुछ ही समय में तैयार हो जाती है। आप इसे रेत, चाॅक या अन्य सामग्री की मदद से तैयार कर सकते हैं। इस बार दिवाली पर आप इसे अपने घर के आंगन पर इसे बना सकते हैं।

 

फ्लावर रंगोली

अगर आप रंगोली बनाने के लिए सिंपल और खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आप फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप रंगों की मदद से भी फ्लाॅवर रंगोली बना सकते हैं।

स्वस्तिक रंगोली

हिन्दू धर्म में स्वस्तिक और ॐ के चिन्हों का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर ओम या स्वास्तिक रंगोली से अपने आंगन की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

मोर रंगोली

 

दिवाली के मौके पर मोर रंगोली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसे बनाना बहुत आसान है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कुछ समय लगता है, लेकिन एक बार बनने के बाद ये काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप इस दिवाली मोर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button