जावेद अख्तर ने की हिंदुओं की तारीफ, बोले- उनके कारण ही भारत में लोकतंत्र"/>

जावेद अख्तर ने की हिंदुओं की तारीफ, बोले- उनके कारण ही भारत में लोकतंत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शिवाजी पार्क में दीवाली का कार्यक्रम किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कार्यक्रम के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को आमंत्रित किया। जावेद अख्तर ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कारण ही भारत में लोकतंत्र है।

भारत में लोकतंत्र का कारण हिंदू

कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में मजबूत लोकतंत्र का कारण हिंदू हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में असहिष्णुता बढ़ी जरूर है, लेकिन भारत में लोकतंत्र अभी भी जिंदा है क्यों कि हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है। मैं यह बात लगातार कह रहा हूं।

हिंदुओं का दिल बड़ा

जावेद अख्तर ने कार्यक्रम के दौरान हिंदूओं की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदूओं दिल के बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विचारों से नास्तिक हूं। भगवान या किसी भी खुदा में मेरी कोई आस्था नहीं है, लेकिन फिर भी दीवाली के कार्यक्रम में यहां आया हूं। इसकी मुख्य वजह कि मेरा मानना रहा है कि राम और सीता इस देश की संपदा हैं। उन्होंने कहा कि रामायण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और यह मेरी रुचि का विषय भी है। मुझे हमेशा यह बात गौरवान्वित करती है कि मैं राम और सीता की भूमि पर जन्मा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button